लोकल खिलाड़ी के रूप में डर्बीशायर काउंटी में खेलते हुए नजर आएंगे मोहम्मद आमिर - क्रिकट्रैकर हिंदी

लोकल खिलाड़ी के रूप में डर्बीशायर काउंटी में खेलते हुए नजर आएंगे मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लोकल खिलाड़ी के रूप में डर्बीशायर की ओर से अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।

Mohammad Amir. (Photo by Richard Sellers/Getty Images)
Mohammad Amir. (Photo by Richard Sellers/Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लोकल खिलाड़ी के रूप में डर्बीशायर की ओर से अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, आमिर ने नरजिस खान, जो एक ब्रिटिश सिटीजन है उनसे शादी की है और 2024 में वो ब्रिटिश नागरिक बन जाएंगे।

अगर हर चीज योजना के तहत ही रहे तो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खिलाड़ी ड्राफ्ट में मोहम्मद आमिर अपने आप को उपलब्ध रख सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2008 के बाद से ही किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को इस टूर्नामेंट में खेलने को नहीं मिला है। हालांकि अजहर महमूद जो पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर रह चुके हैं उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के तीन संस्करण में खेला था। 2011 में उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिली थी जिसके बाद उन्होंने 2012 सीजन, 2013 सीजन और 2015 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था।

अजहर महमूद पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2008 के बैन के बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। अब कुछ ऐसा ही मोहम्मद आमिर भी करने जा रहे हैं। वो भी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

मोहम्मद आमिर ने ARY न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘इंडियन प्रीमियर लीग की बात की जाए तो अभी इसके लिए 1 साल और हैं। देखना होगा कि उस समय क्या चीजें रहती हैं। मैं इस समय इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। हां इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 में खेलने का मेरा बहुत मन है। जब मुझे पासपोर्ट मिलेगा तब देखते हैं कि क्या मौके मुझे मिलते हैं।’

यह भी पढ़े: ‘मुझे नहीं लगता कि उसने उनके बारे में कुछ कहा है’- बांग्लादेश के खिलाड़ियों के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के कमेंट पर स्मृति मंधाना 

मोहम्मद आमिर पहले भी काउंटी चैंपियनशिप में खेल चुके हैं

बता दें, पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पहले भी काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। मोहम्मद आमिर इससे पहले एसेक्स और ग्लूक्लसटरशायर की ओर से खेल चुके हैं। दिसंबर 2020 में 28 साल की उम्र में मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 36 टेस्ट मैच, 61 वनडे और 50 टी-20 मुकाबले खेले हैं और सभी प्रारूपों को मिलाकर अपने देश के लिए 250 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। अब देखना यह होगा कि काउंटी चैंपियनशिप में एक बार फिर वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

close whatsapp