IPL 2024: पिता मोहम्मद नबी के नक्शेकदम पर चल रहे रोहन, उनकी गेंद पर जड़ा हेलीकॉप्टर शॉट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: पिता मोहम्मद नबी के नक्शेकदम पर चल रहे रोहन, उनकी गेंद पर जड़ा हेलीकॉप्टर शॉट

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें मोहम्मद नबी अपने छोटे बेटे को गेंद फेंक रहे हैं।

Mohammad Nabi With His Son (Pic Source-X)
Mohammad Nabi With His Son (Pic Source-X)

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम लोगों का दिल जीता है। मोहम्मद नबी के पास इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलने का काफी अनुभव है।

यह अनुभवी ऑलराउंडर आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहम्मद नबी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। हाल ही में नबी को अपने बेटे के साथ ग्राउंड पर वक्त बिताते हुए देखा गया। मोहम्मद नबी की गेंद पर उनके बेटे रोहन मोहम्मद नबी ने हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें मोहम्मद नबी अपने छोटे बेटे को गेंद फेंक रहे हैं। उनके बेटे ने भी इस गेंद पर काफी अच्छा शॉट खेला। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा कि, जैसा पिता, वैसा बेटा।’

यह रही वीडियो:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। मुंबई टीम ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम ने अभी तक काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। मुंबई टीम ने चार मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है जबकि 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने यह जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की थी।

मोहम्मद नबी ने अभी तक आईपीएल 2024 में मुंबई टीम की ओर से सिर्फ एक मैच खेला है। हालांकि उन्हें इस सीजन में और भी मैच खेलते हुए देखा जा सकता है। नबी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। मुंबई फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2024 का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

मुंबई के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनका प्रदर्शन वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और आरसीबी के खिलाफ मैच में भी टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर आरसीबी के खिलाफ भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए