कैमरे के आगे ही मोहम्मद शमी ने दे डाला उमरान मलिक को सही से गेंदबाजी करने का ज्ञान!
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच के बाद टीम इंडिया के इंस्टा पर आया एक वीडियो।
अद्यतन - जनवरी 22, 2023 12:49 अपराह्न

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, जिनका अनुभव हर मैच में नजर आ रहा है और साथ ही वो बाकी के तेज गेंदबाजों की भी मदद कर रहे है। वहीं दूसरा वनडे मैच जीतने के बाद शमी ने अपने साथी गेंदबाज उमरान मलिक से बात की और काफी कुछ उनको अहम बातें बताई।
मोहम्मद शमी को अब टी20 प्रारूप में नहीं मिलता मौका
टीम इंडिया के अब कई ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्हें टेस्ट और वनडे में लगातार मौके दिए जाते हैं। लेकिन टी20 प्रारूप में इन खिलाड़ियों का चयन नहीं होता है, इसमें से एक नाम मोहम्मद शमी का भी, जो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से लगातार वनडे सीरीज ही खेल रहे हैं
उमरान मलिक को सबसे बड़ी कमी बता दी मोहम्मद शमी ने
*न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच के बाद टीम इंडिया के इंस्टा पर आया एक वीडियो।
*वीडियो में मोहम्मद शमी ने उमरान मलिक को लाइन-लेंथ सही रखने की दी सलाह।
*जब भी आप देश के लिए खेलो, तो कभी भी खुद पर प्रेशर मत लेना- मोहम्मद शमी।
*साथ ही शमी ने उमरान मलिक को बोला- मैच के दौरान खुद पर हमेशा भरोसा रखना।
उमरान मलिक से बात करते हुए मोहम्मद शमी
के कैच की हर कोई कर रहा है तारीफ
कल न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच के दौरान मोहम्मद शमी ने एक शानदार कैच पकड़ा था, शमी ने ये कैच अपनी ही गेंदबाजी के दौरान पकड़ा था और इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है अब।