इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले किसी और ही चीज की प्रैक्टिस कर रहे हैं शमी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले किसी और ही चीज की प्रैक्टिस कर रहे हैं शमी

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट मैच का हिस्सा हैं मोहम्मद शमी।

Mohammad Shami
Mohammad Shami (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं और आगामी सीरीज से पहले जमकर तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को दक्षिण अफ्रीका सीरीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज में एक बार फिर से वो वापसी करने के लिए तैयार हैं।

इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच से पहले मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो कुछ अलग प्रकार की कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए मोहम्मद शमी का वो वीडियो

शमी का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सभी उस पर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि तेज गेंदबाज शमी हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2022 में अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था और पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस के चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

1 जुलाई से शुरू होगा टेस्ट मैच

टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के लीस्टर में है, जहां पर भारतीय टीम को अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलना है। टीम इंडिया को इस दौरे पर कई प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। आधिकारिक रूप से दौरे की शुरुआत 1 जुलाई को होनी है। टीम इंडिया को यहां पर इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है, जो पिछले साल हुई सीरीज़ का हिस्सा है।

भारत इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है और पिछले साल हुई इस सीरीज में मोहम्मद शमी ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। कोच राहुल द्रविड़ कुछ खिलाड़ियों के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई सीरीज के बाद इंग्लैंड पहुंचे चुके हैं।

close whatsapp