Asia Cup 2023: पहले भारत को दिलाई ट्रॉफी, फिर जीता सभी का दिल... ग्राउंड स्टाफ के नाम कर दिया लाखों का इनाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: पहले भारत को दिलाई ट्रॉफी, फिर जीता सभी का दिल… ग्राउंड स्टाफ के नाम कर दिया लाखों का इनाम

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

Mohammad Siraj (Pic Source-Twitter)
Mohammad Siraj (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत में श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को 8वीं बार अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

उन्होंने श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार अच्छी गेंदबाजी की। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की वजह से श्रीलंका 50 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

बता दें, मोहम्मद सिराज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया लेकिन उन्होंने अपना यह कैश प्राइज श्रीलंकाई ग्राउंडस्टाफ को सम्मानित किया।

एशिया कप 2023 के जितने भी मुकाबले श्रीलंका में खेले गए थे उसमें बारिश ने काफी खलल डाली थी और वहां के ग्राउंड स्टाफ ने काफी कड़ी मेहनत की और हर मुकाबले के लिए पिच को काफी अच्छी तरह से तैयार किया। मोहम्मद सिराज ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड ग्राउंड स्टाफ को देकर कई लोगों का दिल जीता।

भारत ने एशिया कप 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया

इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट हासिल किया जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी में ईशान किशन ने 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 23 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 27* रनों का योगदान दिया।

एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में मोहम्मद सिराज तीसरे स्थान पर रहे। मोहम्मद सिराज ने कुल पांच मुकाबले में 10 विकेट हासिल किए। वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने छह मुकाबले में 75 के ऊपर के औसत से 302 रन बनाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?