मोहम्मद शमी

‘किसी न किसी को बाहर बैठना होगा’- लगातार चार मैच से बाहर किए जाने पर बोले मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी ने अपने नाम किए पांच विकेट।

India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)
India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कल (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में 54 रन देकर कुल 5 विकेट अपने नाम किए। आपको बता दें कि 2023 वर्ल्ड कप में यह मोहम्मद शमी का पहला मैच था। इससे पहले खेले गए चार मैचों में शमी बेंच गर्म करते हुए नजर आए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

मैच विनिंग प्रदर्शन करने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि, वे बाहर बैठने के लिए तैयार हैं। मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलते हुए 273 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डेरिल मिचेल ने शतक जड़ा। जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 48 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 95 रन बनाए। यह भारतीय टीम की टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत है और वह टेबल में 10 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है।

टीम से बाहर होने पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द

इसी बीच मैच के बाद मोहम्मद शमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,  मैं पहले 4 मैच में नहीं खेला, लेकिन बेंच पर बैठकर सब कुछ देख रहा था। जब आपको मौका मिलेगा, तभी आप कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप नहीं खेल रहे होते हैं, तो यह आपके लिए मुश्किल समय होता है।

लेकिन अगर आपकी टीम प्रदर्शन कर रही है और आपके साथी खिलाड़ी लय में चल रहे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि आपको बाहर बैठने पर अधिक सोचना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, आपका प्लेइंग-XI में होना जरूरी नहीं है। टीम में कुल 15 खिलाड़ी हैं. उनमें से 4 को बाहर रहना ही होगा। ऐसे में पॉजिटिव रहने और अच्छे समय को इन्जाॅय करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि आप टीम का हिस्सा हैं और वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि सभी को एक-दूसरे की सफलता का आनंद लेना चाहिए। भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और आप उस टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: बाबर आजम का विकेट नूर अहमद ने किया अपने नाम

close whatsapp