मोहम्मद शमी हुए T20 World Cup से बाहर

लंदन में हुआ मोहम्मद शमी का ऑपरेशन, अब IPL के साथ-साथ वर्ल्ड कप से भी हुए बाहर

UK में हुआ मोहम्मद शमी के पैर का ऑपरेशन।

Mohammed Shami (Photo Source: Twitter)
Mohammed Shami (Photo Source: Twitter)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एड़ी का लंदन में सफल ऑपरेशन हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ये जानकारी फैंस के साथ साझा की। हालांकि साथ में उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपनी फिटनेस पूरी तरह से हासिल करने के लिए अभी थोड़ा समय लगेगा। इससे पहले की रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि शमी की सर्जरी यूनाइटेड किंगडम (यूके) में होगी।

ऐसे में अब शमी क्रिकेट से दूर हो गए हैं जो टीम इंडिया के लिए ये एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इससे पहले आईपीएल 2024 भी खेल है, उसमें भी वे गुजरात टाइटन्स के लिए खेल नहीं पाएंगे।

सफल ऑपरेशन के बाद मोहम्मद शमी ने साझा किया पोस्ट

अपने सफल ऑपेरशन को लेकर पोस्ट साझा करते हुए शमी ने लिखा कि, “अभी-अभी मेरी एड़ी के अकिलीज टेंडन का सफल ऑपरेशन हुआ है! पैर को ठीक होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन मैं अपने पैरों पर वापस खड़ा होने के लिए उत्सुक हूं।” आपको बता दें, वर्ल्ड कप 2023 के बाद रिहैब के लिए मोहम्मद शमी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी NCA गए थे।

वहां उनकी चोट में कोई फायदा नहीं हुआ तो उनको ब्रिटने एक स्पेशल इंजेक्शन लगवाने के लिए भेजा गया था। हालांकि, उस इंजेक्शन का असर भी मोहम्मद शमी की चोट पर नहीं हुआ तो आखिर में उनको सर्जरी करावानी ही पड़ी। अगर यही काम पहले होता तो शायद वे टी-20 वर्ल्ड कप तक फिट हो सकते थे। आईपीएल 2024 मिनी-ऑक्शन में जीटी में शामिल हुए उमेश यादव को शमी की जगह भरनी होगी।

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में एक अनुभवी गेंदबाज हैं। क्रिकबज रिपोर्ट्स के मुताबिक शमी 2024 टी-20 वर्ल्ड के लिए अनिश्चित हैं, जो आईपीएल के बाद यूएसए और कैरेबियाई द्वीपों में खेला जाना है। भले ही शमी ने पिछले वर्ल्ड कप के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्हें आईपीएल 2024 के बाद टीम में शामिल किया जा सकता था।

close whatsapp