वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए ‘बल्लेबाजी’ करेंगे मोहम्मद शमी, कर रहे हैं नेट्स में खूब अभ्यास
इंस्टाग्राम पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी नई रील की है शेयर।
अद्यतन - Sep 27, 2023 5:26 pm

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में सबसे ज्यादा अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं, रफ्तार का ये सौदागर वर्ल्ड कप 2019 में भी कमाल का प्रदर्शन कर चुका है। साथ ही शमी गेंदबाजी के अलावा कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए अपना बल्ला भी चला चुके हैं, वहीं ऐसा ही कुछ वो वर्ल्ड कप 2023 में करते हुए नजर आने वाले हैं।
तीसरे वनडे मैच का हिस्सा नहीं है मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने कई प्रयोग किए हैं, साथ ही आखिरी मैच के लिए टीम इंडिया में रोहित, विराट और कुलदीप यादव की वापसी हो गई है। तो वहीं इस तीसरे मैच के लिए मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और गिल टीम का हिस्सा नहीं है, दूसरी ईशान किशन बीमार होने के चलते आज का मैच नहीं खेल पाए हैं। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच खेलेगी और फिर 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से ही भारतीय टीम इस मेगा टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई में खेलेगी।
‘बल्लेबाज’ मोहम्मद शमी से नहीं मिले क्या अभी तक आप?
*इंस्टाग्राम पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी नई रील की है शेयर।
*जहां इस रील वीडियो में पहले गेंदबाजी करते नजर आ रहे थे शमी।
*उसके बाद तेज गेंदबाज ने शुरू कर दिया बल्लेबाजी अभ्यास भी।
*वीडियो में बल्लेबाजी के दौरान शमी ने एक के बाद एक मारे शानदार शॉट्स।
इंस्टाग्राम पर ये रील वीडियो शेयर की है मोहम्मद शमी ने
फिलहाल क्या चल रहा है तीसरे वनडे में?
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है, जहां इस तीसरे मैच में टीम इंडिया को बदलाव करने भारी पड़ गए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो पूरी तरह उनके हक में गया। वहीं 50 ओवर पूरे होने पर मेहमान टीम ने 7 विकेट खोकर 352 रन बनाए हैं, अब देखना अहम होगा की टीम इंडिया की तरफ से किस खिलाड़ी का बल्ला चलता है।