शिखर धवन ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की तैयारियों को लेकर अहम बात कही - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की तैयारियों को लेकर अहम बात कही

शिखर धवन ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की वनडे टीम की कप्तानी की थी।

Shikhar Dhawan (Image Source: Cricket World Screengrab)
Shikhar Dhawan (Image Source: Cricket World Screengrab)

भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 30 नवंबर को कहा टीम इंडिया को अगले साल होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए एशियाई विकेटों पर अधिक से अधिक मैच खेलने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा है बांग्लादेश दौरे पर खेली जाने वाली आगामी वनडे सीरीज 2023 वर्ल्ड कप के लिए भारत की महत्वपूर्ण तैयारियों में से एक होगी।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम साल 2015 के बाद पहली बात तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी, जिसकी शुरुआत पहले वनडे के साथ 4 दिसंबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इस दौरे के साथ विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल समेत भारत के अन्य खिलाड़ी मैदान में वापसी करेंगे, जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया था।

भारत अगले साल करेगा वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी

शिखर धवन ने क्राइस्टचर्च में बारिश के कारण तीसरे और अंतिम वनडे के धूल जाने के बाद पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा: “बांग्लादेश सीरीज के लिए हमारे सभी सीनियर खिलाड़ी वापस लौट रहे हैं। यह आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए हमारी तैयारियों की यात्रा की शुरुआत होगी। मुझे लगता है कि हमारे लिए अधिक से अधिक एशियाई विकटों पर खेलना वनडे वर्ल्ड कप की ओर हमारी यात्रा को अधिक प्रैक्टिकल बनाएगी।

मुझे लगता है कि छोटो-छोटी चीजों जैसे कि गेंद को कहां पिच करना है और लंबाई पर गौर करना अधिक महत्वपूर्ण है। हमारे पास युवा टीम हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करना सीख लिया होगा। इसके अलावा, साझेदारी को गहराई तक ले जाना, खासकर जब बादल छाए हुए हों, बहुत महत्वपूर्ण है।”

बांग्लादेश दौरे के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन।

close whatsapp