एमएस धोनी की देश भक्ति देख आपको भी उनके ऊपर गर्व होगा
एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली है और अब तिरंगा लगाया है।
अद्यतन - अगस्त 13, 2022 11:45 पूर्वाह्न

हमारा देश इस साल अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है और इस खास मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कहने पर देश में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं। यह अभियान काफी दिन पहले ही शुरू हुआ था और इसमें देश के हर क्षेत्र के कुछ दिग्गज लोग शामिल हुए।
इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी शामिल हुआ है। हाल ही में धोनी ने अपने इंस्टाग्राम की डिस्प्ले पिक्चर बदली है और उस पर तिरंगा की तस्वीर लगाई है। उन्होंने उस तस्वीर के माध्यम से एक खास संदेश भी साझा किया है। इस तस्वीर में लिखा हुआ है कि ‘भाग्य है मेरा की मैं एक भारतीय हूं’
आपको बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया है वो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एमएस धोनी ने जैसे ही अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज की उनका यह नया फोटो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखिए एम एस धोनी की नई प्रोफाइल पिक्चर
![]()
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अन्य कई क्रिकेटर्स भी हर घर तिरंगा अभियान में साथ जुड़े हैं। इससे पहले सुरेश रैना और युवराज सिंह इस अभियान में शामिल होते हुए अपना प्रोफाइल पिक्चर बदला था। इसके अलावा पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी हाल ही में इसको लेकर एक वीडियो कारी किया था।
15 अगस्त से है एमएस धोनी का खास कनेक्शन
आपको बता दें कि एमएस धोनी का 15 अगस्त से एक खास कनेक्शन है। उन्होंने साल 2020 में 15 अगस्त को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनके ऐलान करने के कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट की घोषणा की थी।