इंदौर में जिस फैन ने कोहली को लगाया था गले, अब उसके दोस्तों ने कर दिया बड़ा ‘कांड’
फैन ने पहले कोहली के पैर छुए और फिर उन्हें गले लगाया
अद्यतन - Jan 17, 2024 4:20 pm

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच इंदौर में हुए दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान एक फैन विराट कोहली (Virat Kohli) से मिलने के लिए मैदान में घुस गया था। उस फैन ने प्रेम भाव से स्टार बल्लेबाज के पैर भी छुए और फिर कोहली के गले भी लगा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
हालांकि, सुरक्षाकर्मी फैन को तुरंत मैदान से बाहर ले गए और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। काफी पूछताछ के बाद पुलिस ने क्रेजी फैन को रिहा कर दिया। वापस लौटने पर लोगों ने उस फैन का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उस फैन को उसके दोस्त माला पहनाते और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
The guy hugged and touched Virat Kohli's feet at Indore his friends celebrating that moments.
Virat Kohli is an Emotion 🥹❤️ pic.twitter.com/AqQShtJC5W
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) January 16, 2024
इंदौर में खेली 29 रनों की पारी
कोहली ने इंदौर में पांच चौकों की मदद से 29 की एक छोटी पारी खेली। वह शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नवीन उल हक ने उन्हें अपना शिकार बनाया। कोहली ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में वापसी की है।
अब विराट कोहली बुधवार, 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान एक्शन में नजर आएंगे। उन्होंने 14 महीने के बाद टी20I में वापसी की है।
आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में साबित होंगे अहम खिलाड़ी
बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2014 और 2016 में टूर्नामेंट के दो संस्करणों में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड अपने नाम किया। उनके नाम T20I (4037) और T20 विश्व कप (1141) में सबसे अधिक रन भी हैं। उनके टी-20 रिकॉर्ड को देखते हुए वह आगामी मेगा टूर्नामेंट में भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे।
ये भी पढ़ें- हारिस रऊफ की कुटाई के बाद फिन एलन ने तेज गेंदबाज के साथ हुई ‘डील’ का किया खुलासा