IPL 2024: LSG टीम हो जाए सतर्क, नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नजर आए एमएस धोनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: LSG टीम हो जाए सतर्क, नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नजर आए एमएस धोनी

CSK ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी समीर रिजवी के साथ नेट्स में बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

MS Dhoni (Pic Source-X)
MS Dhoni (Pic Source-X)

आज यानी 23 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी।

बता दें, इस मैच से पहले इन दोनों टीमों ने आपस में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में महत्वपूर्ण मुकाबला खेला था। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब आगामी मैच में भी लखनऊ टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर में हराना किसी के लिए भी इतना आसान नहीं होने वाला है।

यही नहीं लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी समीर रिजवी के साथ नेट्स में बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास कर रहे हैं। यही नहीं उन्हें लंबे-लंबे शॉट्स भी लगाते हुए देखा गया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘पहले हिट, फिर रिपीट।’

यह रही वीडियो:

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अभी तक काफी अच्छा रहा है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम की ओर से फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई थी। अब आगामी मैच में भी धोनी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है, हालांकि गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। चेन्नई के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने इस सीजन अपने घर में एक भी मैच नहीं हारा है। लखनऊ के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?