IPL फाइनल से पहले टेंशन फ्री है CSK, धोनी की मुस्कान बता रही है सारी की सारी कहानी
SK टीम ने फ्लाइट के अंदर का एक नया वीडियो किया है शेयर।
अद्यतन - मई 28, 2023 1:39 अपराह्न

आज IPL का फाइनल मैच खेला जाएगा, जहां धोनी की CSK टीम का सामना गुजरात से होगा। एक ओर जहां CSK कई बार फाइनल खेल चुकी है, तो वहीं हार्दिक की टीम लगातार दूसरी बार इस लीग का फाइनल खेल रही है। लेकिन इस महा मुकाबले से पहले चेन्नई टीम काफी ज्यादा रीलेक्स नजर आ रही है, जिसका सबूत खुद टीम ने दिया है।
CSK और GT का ही हुआ था पहला मैच
IPL में 2 नई टीमों के आने के बाद मुकाबलों की संख्या बढ़ गई है, जिसके बाद इस साल भी कुल 74 मुकाबले खेले गए हैं। इस साल पहला मैच CSK और GT के बीच ही हुआ था, वहीं अब फाइनल भी इन दोनों टीमों के बीच ही हो रहा है।
धोनी और CSK के बाकी खिलाड़ी CHILL हैं भाई
*CSK टीम ने फ्लाइट के अंदर का एक नया वीडियो किया है शेयर।
*जहां दीपक चाहर बना रहे थे अपने फोन से धोनी का वीडियो।
*इस दौरान माही नजर आ रहे थे काफी ज्यादा ही खुश।
*धोनी को इतना खुश देख फैन्स हो गए काफी ज्यादा उत्साहित।
CSK टीम ने धोनी और दीपक चाहर का ये वीडियो किया शेयर
मैच से पहले हार्दिक ने सोशल मीडिया पर डाला स्पेशल वीडियो
गुजरात की टीम लगातार दूसरे साल फाइनल खेल रही है, जिसे लेकर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम की इस साल की जर्नी है।