मैं इसलिए अपने बालों को बढ़ा रहा हूं क्योंकि मेरे फैंस को यही हेयरस्टाइल पसंद है: महेंद्र सिंह धोनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैं इसलिए अपने बालों को बढ़ा रहा हूं क्योंकि मेरे फैंस को यही हेयरस्टाइल पसंद है: महेंद्र सिंह धोनी

जब महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था उनके बाल काफी बड़े थे और कई लोग उनके हेयरस्टाइल की जमकर प्रशंसा भी करते थे।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने पुराने लंबे बालों के स्टाइल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके फैंस को वो बड़े बालों में अच्छे लगते हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने बाल नहीं कटवाए हैं।

यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि शूट के लिए अब उन्हें पहले से थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसके पीछे का मुख्य कारण भी उनके बाल ही है। जब महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था उनके बाल काफी बड़े थे और कई लोग उनके हेयरस्टाइल की जमकर प्रशंसा भी करते थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने Skipper Pipes के इवेंट पर कहा कि, ‘पहले जब मैं एड फिल्म के लिए जाता था तब मुझे तैयार होने में सिर्फ 20 मिनट ही लगते थे। पहले मेकअप और बाल 20 मिनट में ही हो जाते थे और मैं शूट के लिए तैयार हो जाता था। अब इसे 1 घंटे से भी ज्यादा समय लगता है। मैं कुर्सी पर बैठा-बैठा बोर हो जाता हूं और सिर्फ इंतजार करता हूं लेकिन मेरे फैंस को मेरा नया हेयरस्टाइल पसंद है।’

धोनी ने आगे कहा कि, ‘यही वजह है कि मैं इसे थोड़े समय के लिए रखूंगा। हां इसको Maintain करना बहुत ही मुश्किल है। जितने ज्यादा से ज्यादा बड़े बाल में रख पाऊंगा उतने की ही कोशिश करूंगा। जिस दिन सुबह उठकर मुझे लगा कि अब यह बहुत हो चुका है उस दिन मैं इसे काट दूंगा।’

आईपीएल 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है एमएस धोनी

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था। महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब एक बार फिर से तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर फिर से खेलते हुए देखना चाहेंगे। धोनी भी आगामी संस्करण को अपने नाम करना चाहेंगे। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?