उस दिन मैंने भारत के लिए आखिरी मैच खेला: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर के आखिरी समय को याद किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

उस दिन मैंने भारत के लिए आखिरी मैच खेला: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर के आखिरी समय को याद किया

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की है। यही नहीं एक खिलाड़ी के रूप में भी महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कई मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने एक भी आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी नहीं जीती। हाल ही में RIGI के प्रमोशनल इवेंट में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर के आखिरी स्टेज को याद किया। उनसे इस चीज को लेकर सवाल पूछा गया जिसको लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने जवाब दिया कि उन्होंने सोच लिया था कि वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल उनके अंतरराष्ट्रीय खेल का आखिरी दिन होगा।

यह रही वीडियो:

भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वो अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग की चर्चा पूरे दुनिया में रही है। जब महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते थे तब तमाम लोगों का यही कहना होता था कि, ‘एक ऐसा भी खिलाड़ी है जो विकेट के पीछे से पूरे मैच को बदल देता है।’ धोनी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। इस चीज का अंदाज आप इस बात से लगा सकते हैं कि जहां-जहां भी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई के मैच खेले जाते थे वहां-वहां तमाम दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा होती थी और सभी लोग सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखना चाहते थे।

तमाम लोगों का यही कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वापसी कर लेनी चाहिए और कुछ सालों के लिए भारत के लिए और खेलना चाहिए। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तमाम फैज इस बात से काफी खुश है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?