आईपीएल का झारखंड कनेक्शन जानते हैं आप?
आखिर क्या है ये झारखंड कनेक्शन?
अद्यतन - सितम्बर 20, 2021 4:02 अपराह्न

आईपीएल का रोमांच एक बार फिर क्रिकेट फैन्स के बीच लौट चुका है, जहां इसकी शुरूआत सुपरहिट मुकाबले से हुई। जिसमें माही की सेना ने जीत की कहानी लिखी, तो मुंबई की पलटन के खाते में हार आई। इन सबके बीच यूएई में झारखंड कनेक्शन देखने को मिला, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया और जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
आखिर क्या है ये झारखंड कनेक्शन?
आईपीएल में जब भी चेन्नई के साथ किसी भी टीम का मैच होता है, उसके बाद धोनी की पाठशाला देखने को मिलती है। दरअसल, हर मैच के बाद धोनी युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आते हैं, इस दौरान माही के सुझाव सुनने के लिए सभी खिलाड़ी एक साथ नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ फेज-2 के पहले मैच में देखने को मिला, जहां धोनी 2 युवा खिलाड़ियों बातचीत करते नजर आए।
*ईशान किशन और अनुकूल रॉय से बात करते नजर आए धोनी।
*धोनी, ईशान और अनुकूल तीनों ही हैं झारखंड से।
*जिसके बाद मुंबई की टीम ने तीनों की बातचीत का वीडियो किया साझा।
*मुंबई की टीम ने लिखा- The Jharkhand connection
तीनों का वीडियो
https://twitter.com/mipaltan/status/1439869439164485636?s=20
धोनी का दिया ज्ञान आता है खिलाड़ियों के काम
कई युवा खिलाड़ियों को आगे लाने में धोनी का हाथ है, वहीं एक समय ऐसा था जब चेन्नई टीम के कई खिलाड़ी टीम इंडिया में खेलते थे। कुछ इंटरव्यू में युवा खिलाड़ियों ने बताया भी था कि, धोनी से बात कर के उनको खेल की ज्यादा जानकारी मिलती है। दूसरी ओर धोनी इस बार टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में भी नजर आने वाले हैं, जहां वो पहली बार इस टूर्नामेंट के लिए विराट की टीम को मेंटोर करते हुए नजर आएंगे। साथ ही धोनी की टीम ने दूसरे फेज का शानदार आगाज करते हुए मुंबई को 20 रनों से मात दी है।