MS Dhoni ने छोड़ा अपना सारा काम, Team India बनाम Pakistan मैच पर है पूरा ध्यान
Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर MS Dhoni का एक खास वीडियो शेयर किया।
अद्यतन - फरवरी 23, 2025 4:42 अपराह्न

MS Dhoni की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बार पाकिस्तान को 22 गज पर हार का स्वाद चखाया है, साथ ही खुद पाकिस्तानी खिलाड़ी भी माही के फैन हैं। इस बीच अब दुबई में जारी टीम इंडिया और पाकिस्तान मैच का बुखार धोनी पर भी चढ़ गया है और उसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी आग तरह फैल गया है।
दुबई स्टेडियम में टीम इंडिया का मैच देखने पहुंचे हैं दो युवा खिलाड़ी
वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, ऐसे में टीम इंडिया के 2 युवा खिलाड़ी इस मैच को देखने के लिए दुबई के स्टेडियम में पहुंचे हैं। जहां धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा स्टेडियम में इस मैच का मजा ले रहे हैं।
MS Dhoni पर चढ़ा इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच का बुखार
*Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर MS Dhoni का एक खास वीडियो शेयर किया।
*जहां इस वीडियो में धोनी टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं।
*साथ ही इस दौरान माही के साथ बॉलीवुड स्टार Sunny Deol भी दिखे इस वायरल वीडियो में।
*दूसरी ओर धोनी को इस वीडियो में Yellow जर्सी में देख फैन्स हुए काफी उत्साहित।
ये खास वीडियो आया है MS Dhoni का
तिलक और अभिषेक शर्मा की ये तस्वीर भी देखो

धवन ने खास पोस्ट शेयर किया था धोनी के लिए
दूसरी ओर आज सोशल मीडिया पर Shikhar Dhawan ने एक पोस्ट शेयर किया था, जो MS Dhoni से जुड़ा था। इस पोस्ट की तस्वीर में धवन धोनी के साथ नजर आ रहे हैं और ये तस्वीर काफी पुरानी है। दूसरी ओर वायरल पोस्ट में गब्बर ने लिखा कि-कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं, धोनी भाई के साथ खेलना उनमें से एक था। मैदान पर उनके साथ हमेशा आत्मविश्वास का भाव रहता था। साथ ही आगे धवन ने लिखा कि- माही भाई के साथ साझा की गई सीख, हंसी और जीत के लिए आभारी हूं जिसने इतिहास रच दिया।