बीच आईपीएल में बहुत बड़ी मुसीबत में फंसे महेंद्र सिंह धोनी! विज्ञापन नियमों का किया उल्लंघन
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स 15 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।
अद्यतन - May 18, 2023 11:49 am

आईपीएल 2023 का मौजूदा सीजन अपने अंतिम चरण पर आ चुका है। गुजरात टाइटंस 18 अंको के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं बाकी बचे तीन स्पॉट के लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जायंट्स, और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जंग जारी है।
इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी व CSK कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बड़ी मुसीबत में आ गए हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी समेत कई हस्तियां भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) के विज्ञापनों नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं।
ASCI ने रिपोर्ट में कही बड़ी बात
भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) के अनुसार मशहूर हस्तियों के खिलाफ शिकायत में वृद्धि हुई है। FY23 से 503 विज्ञापनों में हस्तियों के खिलाफ शिकायतों में 803 प्रतिशत की भारी उछाल देखी गई, जबकि एक साल की अवधि में यह 55 थी।
Free Press Journal की रिपोर्ट के अनुसार ASCI ने कहा है, ‘कंश्यूमर प्रोटेकशन एक्ट के बावजूद अब कानूनी रूप से मशहूर हस्तियों को विज्ञापनों में दिखाई देने के लिए उचित परिश्रम करने की आवश्यकता होती है। ASCI द्वारा संसाधित 97 प्रतिशत मामलों में मशहूर हस्तियां उचित परिश्रम का परिणाम देने में विफल रहे।’
रिपोर्ट में कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी इन हस्तियों की सूची में पहले स्थान पर है। जो 10 मामलों के साथ आवश्यक परिश्रम करने में विफल रहे हैं। यूट्यूबर और अभिनेता-कॉमेडियन भुवन बाम सात मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
आपको बता दें साल 2013 में धोनी एक विज्ञापन के कारण विवादों में घिर गए थे। धोनी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मामला दर्ज किया गया था। एक विज्ञापन में धोनी भगवान विष्णु के रूप में नजर आए थे। हालांकि साल 2016 में यह मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया था।
चेपॉक में CSK को झेलनी पड़ी थी शर्मनाक हार
चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में खेला गया था। टीम यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के करीब पहुंच सकती थी। लेकिन टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 15 अंको के साथ दूसरे पायदान पर विराजमान है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। आईपीएल 2023 में एमएस धोनी 13 मैचों में अब तक 196 रन बना चुके हैं।