MS Dhoni की टिकट कलेक्टर की नौकरी वाला नियुक्ति पत्र हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखें फोटो - क्रिकट्रैकर हिंदी

MS Dhoni की टिकट कलेक्टर की नौकरी वाला नियुक्ति पत्र हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखें फोटो

क्रिकेटर बनने से पहले धोनी रेलवे में नौकरी करते थे। 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारत के साथ दुनिया के कुछ सफलतम कप्तानों में शुमार रहे हैं। मैदान पर धोनी की सादगी देखते ही बनती है, तो वहीं क्रिकेट जगत उन्हें कैप्टन कूल के नाम से जानता है।

गौरतलब है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीनों फाॅर्मेट (टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राॅफी 2013) में चैंपियन बनाया है। इसके अलावा धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक का मुकाम हासिल किया था।

तो वहीं साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। दूसरी ओर, क्या आप जानते हैं कि धोनी एक सफल क्रिकेटर बनने से पहले रेलवे में नौकरी किया करते थे।

गौरतलब है कि धोनी ने खड़गपुर में बतौर टिकट कलेक्टर रेलवे में जाॅइन किया था, लेकिन अपने क्रिकेट सपने को पूरा करने के लिए धोनी ने इस नौकारी को छोड़ दिया था। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर धोनी की इस नौकरी से जुड़ा नियुक्ति पत्र काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्रिकेट फैंस इसे काफी तेजी से शेयर भी कर रहे हैं।

देखें धोनी के नियुक्ति पत्र की ये वायरल फोटो

आईपीएल 2024 में नजर आएंगे धोनी

तो वहीं आपको धोनी के बारे में जानकारी दें तो अब वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2024 जोकि 22 मार्च से शुरू हो रहा है, उसमें एक बार फिर धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

तो वहीं आईपीएल 2023 के फाइनल में धोनी की कप्तानी ने चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को हराकर कुल पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था।  इसके साथ ही सीएसके ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल टाइटल जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस (5 बार) की बराबरी भी कर ली थी।

close whatsapp