CSK में आने के साथ ही कैसे बदल जाती है प्लेयर्स की किस्मत? MS Dhoni ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब
एमएस धोनी की कप्तानी में पांच IPL खिताब जीत चुकी है CSK
अद्यतन - Feb 13, 2024 10:15 am

MS Dhoni IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी पांच खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस फ्रेंचाइजी को लेकर यह धारणा है कि, एक बार जो प्लेयर चेन्नई सुपर किंग्स में पहुंच गया, वो युवा हो या अनुभवी उसका बेस्ट निकलकर सामने आता है और यहां आने के बाद उनकी किस्मत ही बदल जाती है।
शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे, मुकेश चौधरी, जैसे कई प्लेयर ऐसे हैं जो अन्य फ्रेंचाइजी के लिए खेलकर अपना नाम नहीं बना सके, लेकिन चेन्नई के साथ जुड़ते ही इन प्लेयर्स की किस्मत ही बदल गई और यहां आने के साथ ही वो अपना बेस्ट देने लगे। एक कार्यक्रम के दौरान माही से उस सीक्रेट के बारे में पूछा गया, जिससे वह प्लेयर्स की किस्मत बदलते हैं।
सफलता की सीक्रेट रेसिपी पब्लिक में नहीं बता सकते- अजिंक्य रहाणे
तो MS Dhoni ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आप फिर से उनके फैन हो जाएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी से जब एक कार्यक्रम के दौरान ये सवाल पूछा गया कि शेन वॉटसन से लेकर अंजिक्य रहाणे तक कैसे इन प्लेयर्स की किस्मत CSK यानि आपकी टीम में आते ही बदल जाती है?
इस सवाल पर MS Dhoni ने ने जवाब दिया कि ये उनका सीक्रेट है। माही ने कहा, ‘अगर मैं इसे सबके सामने ऐसे ही बता दूंगा, तो फिर मुझे कोई नहीं रखेगा। इसलिए मुझे इसे बड़ी कोला कंपनी की तरह सीक्रेट रखना होगा। वो भी अपनी सीक्रेट रेसिपी पब्लिक को नहीं बताते हैं।’ आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में जाने के बाद मानो हर खिलाड़ी के अंदर एक अलग ही जोश और जूनून आ जाता है।
पिछले सीजन की बात करें तो अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2023 में CSK ने जब ऑक्शन से खरीदा था, तो हर कोई हैरान रह गया था। मगर, फिर पूरे सीजन इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया और सीजन में 172.48 की स्ट्राइक रेट और 32.60 के औसत से 326 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाया था। जबकि IPL 2022 में केकेआर में रहते हुए उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजन रहा था और सिर्फ 7 मैच खेलने को मिले थे।