मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच होने वाले PSL 2022 सीजन के क्वालीफायर मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच होने वाले PSL 2022 सीजन के क्वालीफायर मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

मुल्तान सुल्तान की नजर इस मुकाबले में जीत हासिल करते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

Multan Sultans. (Photo Source: Twitter)
Multan Sultans. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 के सीजन में लीग चरण के मुकाबलों का अंत काफी सफलतापूर्वक देखने को मिला। जिसके बाद अब प्लेऑफ के मुकाबलों की शुरुआत मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच में खेले जाने वाले क्वालीफायर मुकाबले से देखने को मिलेगी। इस सीजन जहां गत-विजेता मुल्तान सुल्तान का प्रदर्शन बिल्कुल ही एक अलग स्तर पर देखने को मिला तो वहीं लाहौर कलंदर्स टीम के प्रदर्शन में जरूर थोड़ा अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

गत-विजेता मुल्तान सुल्तान ने 10 लीग मुकाबलों में 9 में जीत दर्ज करने के साथ अंकतालिका में में पहले स्थान पर रहते हुए लीग मुकाबलों का अंत किया था। टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज शान मसूद और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बल्ले से काफी अहम भूमिका अब तक निभाई है, जिसमें शान जहां 500 से अधिक तो वहीं रिजवान 400 से अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ लाहौर कलंदर्स टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने लीग मुकाबलों के बाद 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए समाप्त किया। लेकिन लाहौर की टीम के लिए इस अहम मुकाबले से पहले जो एक अच्छी बात रही वह यह कि मुल्तान सुल्तान को अब तक इस सीजन में मात देने वाली वह एकलौती टीम रही है।

मैच जानकारी:

क्वालीफायर – मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स

स्थान – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

दिन और समय – 23 फरवरी, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट:

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो अब तक यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को साफतौर पर लाभ मिलते हुए देखने को मिला है। क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा मुश्किल भरा है जिसके बाद टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए देखी जा सकती है।

संभावित अंतिम एकादश:

मुल्तान सुल्तान

अभी तक के मुकाबलों में टीम की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय ओपनिंग जोड़ी को दिए जाने के साथ लेग स्पिनर इमरान ताहिर को भी दिया जाता है। इसके अलावा टिम डेविड ने भी कुछ मुकाबलों में टीम की के अहम भूमिका अदा की है। जिसके बाद अब सभी से इन अहम मुकाबलों में फिर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

संभावित एकादश – शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), रिली रोसू, खुशदिल शाह, टिम डेविड, आमेर अजमत, डेविड विली, आसिफ अफरीदी, रुमान रईस, इमरान ताहिर, शहनवाज दाहनी।

लाहौर कलंदर्स

कलंदर्स की टीम के लिए यह मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है, जिसमें उनके सभी खिलाड़ियों को मुल्तान सुल्तान को मात देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी गेंद से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को निभानी होगी।

संभावित एकादश – फखर जमान, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हफीज, हैरी ब्रुक, सोहेल अख्तर, डेविड वीजे, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, फवाद अहमद, जमान खान।

संभावित Dream11 टीम:

मोहम्मद रिजवान, फिल सॉल्ट, रिली रोसू (उप-कप्तान), फखर जमान (कप्तान), हैरी ब्रुक, टिम डेविड, मोहम्मद हफीज, खुशदिल शाह, इमरान ताहिर, हारिस रऊफ, जमान खान।

close whatsapp