PSL 2023: बाबर आजम की ओर गेंद फेंकना मोहम्मद आमिर को पड़ा भारी, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने जमकर लगाई फटकार
14 फरवरी को खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स को 2 रन से मात दी।
अद्यतन - फरवरी 18, 2023 6:39 अपराह्न

14 फरवरी को खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स को 2 रन से मात दी। हालांकि इस मैच में कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का रुखा रवैया जो उन्होंने पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम को दिखाया था वो पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।
मुकाबले के दौरान जब मोहम्मद आमिर बाबर आजम को गेंदबाजी कर रहे थे तब उन्होंने एक गेंद गुस्से से पेशावर जाल्मी के कप्तान की ओर फेंकी। उनको यह गुस्सा इसलिए आया क्योंकि पिछली ही गेंद पर बाबर ने तेज गेंदबाज को चौका जड़ा था।
भले ही गेंद बाबर को ना लगी हो लेकिन आमिर की यह हरकत बहुत लोगों को अच्छी नहीं लगी और इसी वजह से तेज गेंदबाज की जमकर आलोचना हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ी आमिर की इस हरकत से खुश नहीं है।
Mohammad Amir didn't hide his emotions as he threw the ball in anger after Babar Azam smashed him for a four in PSL.#PSL2023 #MohammedAmir #BabarAzam𓃵 @OfficialPSLpic.twitter.com/uyNfIajdAg
— CricketCPS (@CricketCPS) February 15, 2023
शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद आमिर को लगाई फटकार
समा टीवी में बातचीत के दौरान शाहिद अफरीदी ने कहा कि, ‘जब भी कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है या करता भी है तो या तो मैं उन्हें मैसेज करता हूं या कॉल करता हूं। ऐसे ही मैंने आमिर को मैसेज किया। मैंने उनसे बड़े प्यार से बात की और उन्हें डांटा भी। मैंने आमिर को कहा कि, ‘आप क्या चाहते हैं?’ आपने इतनी इज्जत कमाई है। कई लोगों ने आपकी आलोचना भी की लेकिन उसके बावजूद आपने शानदार वापसी की। आपको एक नई जिंदगी मिली और वह भी काफी अच्छी तरीके से लेकिन अब आप क्या करना चाह रहे हैं?
ये कोई तरीका है? आप साथ कई युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं और आप गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई फैंस हैं जिनको आपकी यह बात अच्छी नहीं लगी। अगर हम ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो कैमरा हमें पकड़ लेता है। कई परिवार, बच्चे हमें टीवी पर देख रहे हैं।
आक्रमकता अच्छी बात है लेकिन उसे कंट्रोल में रहना चाहिए। अगर आपको पाकिस्तान के लिए खेलना है तो आपको बाबर के साथ ही खेलना। क्या आप उनकी आंखों से आंखें मिला पाएंगे? आप उनकी कप्तानी में खेल पाएंगे? अपने खेल पर फोकस कीजिए।’
क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक मोहम्मद आमिर ने कहा कि, ‘यह बस उस समय की थोड़ी गरमा गर्मी में हो गया था। मैदान पर गेंदबाज जोश दिखाता है। मैं बस उस मुकाबले में काफी दबाव में था जो कि इस लीग की काफी अच्छी बात है। हमारे बीच में कुछ भी गलत नहीं चल रहा है।’