WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को नियुक्त किया कप्तान
महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच 4 मार्च को खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 1, 2023 6:18 pm

महिला प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच 4 मार्च को खेला जाएगा। इस लीग के लिए लगभग सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। लेकिन फैंस को मुंबई इंडियंस की कप्तान का इंताजर था। हालांकि इस बात का अंदाजा पहले से ही लगाया जा रहा था कि, हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाएगा।
मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रूपए में हरमनप्रीत कौर को ऑक्शन में खरीदा था। 1 मार्च को मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक घोषणा करते हुए हरमनप्रीत कौर को कप्तान नियुक्त कर दिया है।
मुंबई इंडियंस की कप्तान बनी हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 150 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हरमनप्रीत क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा टी-20 मुकाबले खेलने वाली पहली खिलाड़ी है। टी-20 फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं है।
हरमनप्रीत ने अपनी कप्तानी में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल और टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचाया था। हालांकि भारत दोनों टूर्नामेंट का फाइनल जीतने में नाकामयाब रही थी। लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस ने कौर पर भरोसा दिखाया है। हरमनप्रीत कौर अब महिला प्रीमियर लीग मे मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर युवा प्रतिभाओं को संवारने का काम करेगी।
यहां देखें मुंबई इंडियंस का आधिकारिक पोस्ट-
“We are thrilled to have Harmanpreet as the captain of Mumbai Indians’ first-ever women’s cricket team. She will inspire our team to play their best cricket.” – Mrs. Nita M. Ambani
More on Skipper Harman for #MumbaiIndians:#OneFamily #AaliRe #WPL
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 1, 2023
नीता अंबानी ने हरमनप्रीत को लेकर कही यह बात
मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी ने हरमनप्रीत को कप्तान नियुक्त करते हुए कहा, ‘हम मुंबई इंडियंस की पहली महिला क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में हरमनप्रीत को पाकर गौरवान्वित है। नेशनल कैप्टन के रूप में उन्होंने भारत को रोमांचक जीत दिलाई है।
मुझे यकीन है कि शार्लेट और झूलन के समर्थन से वह हमारी महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेगी। मैं हमारी लड़कियों के निडर क्रिकेट को खेलते हुए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं। हरमनप्रीत कौर और पूरी टीम को इस जर्नी के लिए बहुत-बहुत बधाई।’