WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली कैपिटल्स को दी जबरदस्त मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली कैपिटल्स को दी जबरदस्त मात

आज यानी 9 मार्च को खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2023 के बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात देकर लगातार तीन मुकाबलों में तीन जीत दर्ज की है।

MI vs DC (Pic Source-Twitter)
MI vs DC (Pic Source-Twitter)

आज यानी 9 मार्च को खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2023 के बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात देकर लगातार तीन मुकाबलों में तीन जीत दर्ज की है। बता दें, जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में हार दर्ज की वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती 3 मुकाबलों में जीत की हैट्रिक लगाई।

इस बेहतरीन मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ क्योंकि पूरी टीम 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से कप्तान मेग लेनिंग ने 41 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में कुल 5 चौके जड़े। मेग लेनिंग के अलावा जेमिमा रोड्रिगज ने 18 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए। राधा यादव ने 10 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स पूरी तरह से पस्त हो गई। इसका अंदाजा आप इस चीज से लगा सकते हैं कि इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। मुंबई की ओर से सायका इशाक ने 3 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि इस्सी वोंग ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पूजा वस्त्राकर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

हेली मैथ्यूज ने बल्लेबाजी से भी मुंबई इंडियंस के लिए दिया महत्वपूर्ण योगदान

मुंबई इंडियंस ने काफी शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा किया। उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत की और दिल्ली कैपिटल्स कि गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। मुंबई की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 32 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 41 रन बनाए जबकि हेली मैथ्यूज ने 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

नताली सीवर ब्रंट ने 23* रन बनाए जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11* रन की पारी खेली। 106 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर बना लिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तारा नॉरिस और एलिस कैप्सी ने 1-1 विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/6icasso/status/1633860258266501120?s=20

 

close whatsapp