श्रेयस अय्यर के लिए एक बार फिर विलन बनी छोटी गेंद, भारतीय प्रशंसकों ने जमकर की आलोचना
इस मुकाबले में अय्यर दोनों पारियों में छोटी गेंद पर ही आउट हुए हैं।
अद्यतन - जुलाई 4, 2022 9:34 अपराह्न

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच चल रहे पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन एक बार फिर श्रेयस अय्यर छोटी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। बता दें इस मुकाबले में अय्यर दोनों पारियों में छोटी गेंद पर ही आउट हुए हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज लगातार उन्हें छोटी गेंद फेंककर परेशान करते रहे हैं। अब गेंदबाजों को भी पता चल चुका है कि अय्यर को छोटी गेंद से काफी परेशानी होती है और यह उनकी कमजोरी है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने मुकाबले के चौथे दिन श्रेयस अय्यर के लिए पूरी तरह से फील्ड सजा दी थी और मैथ्यू पॉट्स से कहा कि आप लगातार अय्यर को छोटी गेंद फेंकते रहे।
उन्होंने वैसा ही किया और श्रेयस अय्यर ने छोटी गेंद पर जेम्स एंडरसन को कैच दे दिया। इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी और टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम उनका विकेट लेकर काफी खुश थे क्योंकि उनको भारतीय बल्लेबाज की कमजोरी पता चल गई थी।
श्रेयस अय्यर का विकेट गिरने के बाद भारतीय प्रशंसक उनकी बल्लेबाजी से काफी निराश हुए। ट्विटर के जरिये उन्होंने अपनी बात सामने रखी। कुछ ने लिखा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का विकेट लेने के बाद काफी हंस रहे थे तो कुछ ने लिखा कि श्रेयस अय्यर का सबसे बड़ा दुश्मन है छोटी गेंदें।
श्रेयस अय्यर का विकेट मिलने के बाद इंग्लैंड टीम ने की जबरदस्त वापसी
चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंडिया 257 रन की लीड बनाए हुए थी और उनके 7 विकेट बचे हुए थे। चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत दोनों ही काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर पुजारा एलेक्स लीस को कैच थमा बैठे। इसके बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर धीरे-धीरे स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने में लग गए। लेकिन जैसे ही इंग्लैंड को श्रेयस अय्यर का विकेट मिला उन्हें वापसी करने का मौका मिल गया।
श्रेयस अय्यर के बाद ऋषभ पंत ने भी जैक लीच की गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठा। इसके बाद शार्दुल ठाकुर भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और छोटी गेंद पर आउट हो गए। भारत ने इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य दिया है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड इस लक्ष्य को कैसे बनाती है।
The short ball once again gets the better of Shreyas Iyer. He really needs to work on his game against short deliveries. #ENGvIND
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) July 4, 2022
England players were laughing after taking the wicket of Iyer 😢
— India Fantasy (@india_fantasy) July 4, 2022
Shreyas iyer in Australia would be incredibly funny ngl
— Will (@WSArcher_) July 4, 2022
Shreyas Iyer in nutshell pic.twitter.com/rO7yqeDGBK
— Ganesh Shelke (@ganeshshelke272) July 4, 2022
Iyer is going to Raina way.
The had just moved a chap from deep cover to midwicket and he holes out to THAT guy.
Can't play the short ball.
Will have a very short test career it he doesn't fix it.
— Arun Krishnan 🇮🇳 (@ArunKrishnan_) July 4, 2022
https://twitter.com/wildcardgyan/status/1543900358808051712?s=20&t=ZPkp0n_ktNYsERQ0J-HGFw
https://twitter.com/thatcrickettguy/status/1543909156754665472?s=20&t=Uv0-VTTPtNfaVBDfcbc3Og
Shreyas Iyer's is going through Suresh Raina's career trajectory.
Also, the reluctance to leave the ball and show some patience. Total loss! #INDvENG
— Ved Sa (@thatcrickettguy) July 4, 2022
Iyer dismissed for a short ball! pic.twitter.com/0AEZRahVGb
— JC (@jc_writes_) July 4, 2022
https://twitter.com/ADSutherland_/status/1543906168296415232?s=20&t=CRvOH5xU7dr1EUaSxRSjrg
Shreyas Iyer once again succumbed to a short ball 😑🙈
— Vinesh Prabhu (@vlp1994) July 4, 2022
Shreyas Iyer averages 6.5 against short ball in Test cricket. (Cricviz)
— India Fantasy (@india_fantasy) July 4, 2022
Iyer and the short ball need a counselor. The relationship is a wreck.
— KSR (@KShriniwasRao) July 4, 2022
Brendon McCullum straightaway told England to go for the short ball tactic against Shreyas Iyer. pic.twitter.com/rMGluifmMM
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 4, 2022
Shreyas Iyer again falls to the short ball trap – His weakness against short balls is troubling him alot now. pic.twitter.com/Z1WlyaEVA3
— Cricket is Love ❤ (@cricketfan__) July 4, 2022