अभ्यास छोड़ मैदान की सफाई कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभ्यास छोड़ मैदान की सफाई कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

जब मैदान की सफाई में जुटे नंबर वन टीम के खिलाड़ी।

Image Credit- Instagram (MI)
Image Credit- Instagram (MI)

IPL फेज-2 की शुरूआत 19 सितंबर से होने जा रही है, जिसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम यूएई पहुंच चुकी है। साथ ही टीम ने अपना क्वारंटाइन का समय पूरा कर के अभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। वहीं अब मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सर्खियां बटोर रहा है।

क्यों मैदान की सफाई कर रहे हैं मुंबई के खिलाड़ी?

मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच 19 सितंबर को चेन्नई की टीम से खेलना है, जिसे लेकर टीम अबू धाबी में तैयारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें खिलाड़ी अभ्यास छोड़ कर मैदान की सफाई कर रहे हैं। साथ ही इस पोस्ट को लेकर एक अलग अंदाज में अच्छा संदेश दिया गया है।

*वीडियो में खिलाड़ियों के साथ दिख रहे हैं फील्डिंग कोच जेम्स पेमेंट।
*मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जेम्स पेमेंट दे रहे हैं खिलाड़ियों को मैदान साफ रखने की सलाह।
*जिसके बाद मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी कर रहे हैं मैदान की सफाई।
*टीम ने कैप्शन में लिखा- खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी के लिए एक अहम संदेश।

यहां देखें मुंबई टीम का ये खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

हमेशा चर्चा में रहती है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस IPL में अब तक की सबसे सफल टीम है, साथ ही टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद है। इन स्टार खिलाड़ियों में से कई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए भी खेलते हैं, वहीं हिटमैन की कप्तानी वाली टीम में शानदार विदेशी खिलाड़ियों की भी भरमार है। वहीं कुछ समय पहले टीम यूएई में अपने रिजॉर्ट को लेकर खबरों में आई थी, टीम का ये रिजॉर्ट अबू धाबी में है।

*सेंट रेजिस सादियात द्वीप रिजॉर्ट में रुकी है मुंबई इंडियंस की टीम।
*रिजॉर्ट में थिएटर, गेमिंग रूम और ऑडिटोरियम सहित हैं कई चीजें।
*टीम के परिवार वाले भी हैं इसी रिजॉर्ट में मौजूद ।
*साथ ही रिजॉर्ट में आउटडोर पूल, निजी अबू धाबी समुद्र तट और समुद्र तटीय भोजन भी है।

close whatsapp