बाबर आजम की बल्लेबाजी में आक्रामकता देखने को मिली है: मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तानी कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर आजम की बल्लेबाजी में आक्रामकता देखने को मिली है: मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तानी कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

मुश्ताक अहमद के मुताबिक बाबर आजम की बल्लेबाजी में पिछले कुछ समय में काफी आक्रामकता देखने को मिली है और वो काफी तेजी से इसमें बदलाव कर रहे हैं।

Babar Azam (Pic Source x)
Babar Azam (Pic Source x)

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से इतना अच्छा नहीं रहा है। यही नहीं उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा था और टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में USA और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम की इस टूर्नामेंट में कप्तानी की तमाम लोगों ने जमकर आलोचना की थी। हालांकि पूर्व खिलाड़ी मुश्ताक अहमद ने बाबर आजम की जमकर प्रशंसा की है और उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। मुश्ताक अहमद के मुताबिक बाबर आजम की बल्लेबाजी में पिछले कुछ समय में काफी आक्रामकता देखने को मिली है और वो काफी तेजी से इसमें बदलाव कर रहे हैं।

मुश्ताक अहमद ने कहा कि, ‘पिछले कुछ सालों में बाबर आजम की बल्लेबाजी में काफी आक्रामकता देखने को मिली है। अगर एक इंसान में इतना बदलाव देखने को मिलता है तो मुझे लगता है कि यह बहुत है। बाकी खिलाड़ियों का भी यह कार्य है कि वो रन बनाए। उन्हें भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई बेहद जरूरी है। अगर एक खिलाड़ी आपको स्कोर दे रहा है तो बाकी खिलाड़ियों को भी रन बनाने बेहद जरूरी है।’

बाबर आजम के अलावा बाकी खिलाड़ी अपना काम अच्छी तरह से नहीं कर रहे हैं: मुश्ताक अहमद

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘यह पिछले तीन से चार सालों में हो रहा है। बाकी खिलाड़ी अपना काम अच्छी तरह से नहीं कर रहे हैं और पूरा दबाव बाबर आजम के ऊपर आ रहा है। अगर हम बाबर आजम की बात करें तो इसके पीछे का एक मुख्य कारण है कि आखिर क्यों पूरी दुनिया में लोग उनका सम्मान देते हैं। वो पाकिस्तान के लिए सम्मान लाते हैं। मुझे लगता है कि कभी-कभी लोग उन पर ज्यादा ही बोल देते हैं।’

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर आजम अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे। उनकी कप्तानी भी काफी खराब रही थी। हालांकि अब आगामी मुकाबलों में बाबर आजम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?