चौथे टेस्ट में बदल जाएगा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान! स्टीव स्मिथ ने दिया हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

चौथे टेस्ट में बदल जाएगा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान! स्टीव स्मिथ ने दिया हैरान करने वाला बयान

स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत वह देश है जहां मैं कप्तानी करना पसंद करता हूं।

Steve Smith (Image Source: Twitter)
Steve Smith (Image Source: Twitter)

पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में इंदौर टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की थी और वहां टीम को जीत दिलाई। उस जीत के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा कि, उन्हें भारत में अपनी टीम का नेतृत्व करना बेहद पसंद है क्योंकि हर गेंद पर कुछ रोमांचक होने की संभावना रहती है जिससे स्थिति शतरंज के खेल की तरह हो जाती है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। जिसके बाद इंदौर टेस्ट में कप्तान की भूमिका स्टीव स्मिथ ने निभाई।

भारत में कप्तानी करना सबसे ज्यादा पसंद-स्टीव स्मिथ

इंदौर टेस्ट के बाद स्टीव स्मिथ ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ‘ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में मेरा समय अब पूरा हुआ। यह अब पैटी (पैट कमिंस) की टीम है। मुझे बेहद खुशी है कि मैंने इस सप्ताह उन परिस्थितियों में बागडोर संभाली जब पैट कमिंस यहां नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देखो, भारत वह देश है जहां मैं कप्तानी करना पसंद करता हूं। यहां हर गेंद के कुछ मायने होते हैं और आपको एक कदम आगे का सोचना पड़ता है। इसलिए यह कप्तानी के लिए दुनिया में मेरी पसंदीदा जगह है।

खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया-स्टीव स्मिथ 

स्टीव स्मिथ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि, ‘ऐसी जीत को हासिल करना बेहद मुश्किल है। टॉस गंवाने के बाद हमारे लिए इस खेल में शीर्ष पर पहुंचना खिलाड़ियों के प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाता है। हमने दिल्ली में एक खराब सत्र के कारण मैच गंवा दिया था। इससे उबरने के लिए हमें बहुत अच्छा ब्रेक मिला और हम अच्छी तैयारी के साथ यहां आए।’

स्टीव स्मिथ ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के सवाल पर कहा कि, हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करके बेहद खुश हैं और इसे हासिल करना वाकई जश्न मनाने लायक है।

close whatsapp