'मैं ठीक हो रहा हूं' अपनी हेल्थ को लेकर Naseem Shah ने दिया बड़ा अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं ठीक हो रहा हूं’ अपनी हेल्थ को लेकर Naseem Shah ने दिया बड़ा अपडेट

एशिया कप के दौरान भारत के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे नसीम

Naseem Shah (Image Credit- Twitter)
Naseem Shah (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपनी हेल्थ अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। बता दें कि इसको लेकर नसीम ने आज 4 अक्टूबर, बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है।

गौरतलब है कि नसीम शाह पिछले महीने एशिया कप 2023 में भारत के खिलाफ एक मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। तो वहीं जब नसीम की इंजरी के स्कैन हुए तो पता चला कि उनकी कंधे की सर्जरी होगी। तो वहीं हाल में ही उनकी सर्जरी हुई है, जिसमें उन्हें 6 हफ्ते के रेस्ट की सलाह दी गई थी और उसके बाद उनके रिहैब की प्रक्रिया शुरू होगी।

तो वहीं अब एक वीडियो के माध्यम से नसीम शाह ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ी अपडेट दी है। इस वीडियो में नसीम ने कहा कहा है कि- अल्हम्दुलिल्लाह, मैं ठीक हो रहा हूं। आपकी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं मेरी ताकत रही हैं। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद।

देखें वीडियो

दूसरी ओर, आपको नसीम शाह के बारे में जानकारी दें तो वह इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी आक्रामण के एक महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। बता दें कि 20 वर्षीय नसीम शाह अब तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 17 टेस्ट, 14 वनडे और 19 टी-20 मैच खेल चुके हैं। तो वहीं इन मैचों के दौरान नसीम ने 51 टेस्ट, 32 वनडे और 15 टी-20 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें- ‘हम आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे’- क्रिकेट के शुरूआती दिनों को लेकर बोले Rohit Sharma

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?