जब से विराट-Naveen-ul-Haq दोस्त बने हैं, तब से ये खिलाड़ी भारतीय गेंदबाज की कॉपी कर रहा है
वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से दी थी मात।
अद्यतन - Oct 16, 2023 1:20 pm

वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होते ही अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज Naveen-ul-Haq ने सुर्खियां बटोर ली थी, जहां नवीन और विराट के बीच मैदान पर इस बार लड़ाई की जगह दोस्ती देखने को मिली थी। बस इसी के बाद से ये खिलाड़ी खबरों में बना हुआ है, अब इंग्लैंड के खिलाफ नवीन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने टीम इंडिया के गेंदबाज की याद दिला दी है।
Naveen-ul-Haq और विराट के बीच क्या बात हुई थी?
दरअसल, दिल्ली में जब टीम इंडिया और अफगानिस्तान का मैच खेला जा रहा था, तब स्टेडियम में मौजूद दर्शक Naveen-ul-Haq को विराट के नाम से चिढ़ा रहे थे। उसी दौरान विराट ने दर्शकों को चुप रहने का इशारा किया और फिर नवीन ने जाकर कोहली से हाथ मिला लिया। इस दौरान विराट ने नवीन को बोला था कि हमें पुरानी बातों को भूला देना चाहिए, इस पर तेज गेंदबाज ने कहा था कि हां में उन्हें भूला चुका हूं।
विराट से दोस्ती क्या हुई, Naveen-ul-Haq भारत के गेंदबाज की कॉपी करने लगे
*वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से दी थी मात।
*Naveen-ul-Haq ने किया था कल जोस बटलर को बोल्ड।
*विकेट लेने के बाद नवीन ने मनाया था जसप्रीत बुमराह की तरह जश्न।
*साथ ही नवीन का एक्शन भी काफी हद तक बुमराह जैसा ही है।
Naveen-ul-Haq ने कुछ ऐसी की थी टीम इंडिया के गेंदबाज की कॉपी
अफगानिस्तान टीम ने रच दिया इतिहास
दूसरी ओर कल अफगानिस्तान टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड को मात दे दी, पहले अफगान टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और 284 रन बना डाले। उसके बाद अफगान टीम के स्पिन खेमे ने टीम की जीत को आसान बना दिया, राशिद के अलावा नबी और मुजीब उर रहमान की फिरकी के आगे इंग्लैंट टीम ने आसानी से घुटने टेक दिए और अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। वहीं आज वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम का सामना श्रीलंका से होने जा रहा है।