सुपर-12 में पहुंचते ही पागल हुए नीदरलैंड टीम के खिलाड़ियों ने खोया आपा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुपर-12 में पहुंचते ही पागल हुए नीदरलैंड टीम के खिलाड़ियों ने खोया आपा!

नीदरलैंड टीम का सुपर-12 में पहुंचना था यूएई टीम पर निर्भर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बनाने की जंग आज खत्म हो जाएगी, वहीं 2 टीमें पहले ही इस लिस्ट में अपनी जगह को पक्की कर चुकी है। दूसरी ओर एक टीम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को आप देखकर एक बार के लिए काफी ज्यादा हैरान हो जाएंगे।

सुपर-12 में किन 2 टीमों ने की अपनी जगह पक्की?

ग्रुप A से 2 टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 तारीख से शुरू होने जा रहे सुपर-12 में अपनी जगह पक्की कर ली है, पहली टीम श्रीलंका है और दूसरी टीम नीदरलैंड बनी है जिन्होंने सभी को पछाड़ते हुए अपनी जगह को सील कर दिया है।

नीदरलैंड टीम के खिलाड़ी भूले सारी की सारी तमीज

*नीदरलैंड टीम का सुपर-12 में पहुंचना था यूएई टीम पर निर्भर।
*यूएई टीम ने कल नामीबिया को दी मात, उसके बाद तस्वीर हुई साफ।
*नामीबिया के हारते ही नीदरलैंड टीम में दौड़ी खुशी की लहर।
*जिसके बाद नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न।

सुपर-12 में जगह बनाने के बाद नीदरलैंड टीम के खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

टीम के इंस्टाग्राम पर भी डाला गया है पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netherlands Cricket (@kncbcricket)

कब से शुरू हो रहे हैं सुपर-12 के मुकाबले?

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है, वहीं सुपर-12 के मुकाबले कल से यानी की 22 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं और पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम का सामना अफगानिस्तान से होने वाला है कल। टीम इंडिया सुपर-12 का पहला मैच 23 तारीख को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।

close whatsapp