जीत के बाद नशे में चूर नीदरलैंड टीम के खिलाड़ियों ने, ड्रेसिंग रूम में जमकर काटा बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जीत के बाद नशे में चूर नीदरलैंड टीम के खिलाड़ियों ने, ड्रेसिंग रूम में जमकर काटा बवाल

वर्ल्ड कप 2023 में देखने को मिला दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर।

Netherlands Team (Image Credit- Instagram)
Netherlands Team (Image Credit- Instagram)

इस समय क्रिकेट जगत से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ नीदरलैंड क्रिकेट टीम की बात हो रही है, इस टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में एक बड़ा उलटफेर किया है। जहां वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कल हुए मुकाबले में इस टीम ने साउथ अफ्रीका को ऐसी करारी हार दी है, जो आने वाले कई सालों तक याद रखी जाएगी। वहीं धमाकेदार जीत के बाद नीदरलैंड टीम का जश्न भी कमाल था, जिसका वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है।

साल 2022 में भी कुछ ऐसा ही किया था नीदरलैंड टीम ने

जी हां, साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, उस दौरान भी कुछ ऐसा ही उलटफेर देखने को मिला था। जहां नीदरलैंड टीम ने साउथ अफ्रीका को हराते हुए इतिहास रच दिया था और इस टीम का हर कोई मुरीद हो गया था। वहीं नीदलैंड टीम के कई खिलाड़ी पहले साउथ अफ्रीका टीम से खेल चुके हैं और कुछ तो IPL में भी नजर आए हैं।

नीदरलैंड टीम जीत के बाद शराब के नशे में जमकर झूमी

*वर्ल्ड कप 2023 में देखने को मिला दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर।
*नीदरलैंड टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका को 38 रनों से हराया।
*जीत के बाद नीदरलैंड टीम ने जमकर मनाया जश्न, ड्रेसिंग रूम में पी बीयर।
*खुद ICC ने शेयर किया है टीम का वीडियो, नाचते-गाते हुए नजर आए खिलाड़ी।

ICC ने शेयर किया नीदरलैंड टीम का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अफ्रीका को हराने के बाद धर्मशाला में कुछ ऐसा था नजारा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

क्या आज भी देखने को मिलेगा तीसरा उलटफेर?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उलटफेर की शुरूआत अफगानिस्तान टीम ने की थी, जहां इस टीम ने इंग्लैंड को मात दी थी। उसके बाद कल नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराते हुए, सभी को हैरानी में डाल दिया है। दूसरी ओर आज वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का सामना अफगानिस्तान से है, ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा। ऐसे में एक बार फिर से फैन्स को बड़े उलटफेर की उम्मीद है, तो कीवी टीम आज के मैच में अफगान टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?