RCB vs SRH: युसूफ पठान ने मैच से पहले विराट को लेकर की थी हैरान करने वाली भविष्यवाणी जो साबित हुई सच
विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदो में 100 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - मई 19, 2023 1:03 अपराह्न

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदो में 12 चौके और 4 छक्को की मदद से 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शतक जड़ने के तुरंत बाद विराट कोहली अगली गेंद पर भुवनेश्नवर कुमार के हाथों आउट हो गए।
आपको बता दें आईपीएल लीग में पूरे चार साल बाद विराट कोहली ने शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी युसूफ पठान ने विराट कोहली के शतक की भविष्यवाणी कर दी थी।
विराट कोहली को लेकर युसूफ पठान ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
सनराइजर्स हैदराबाद और RCB के मैच के बाद इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें युसूफ पठान विराट कोहली को लेकर की गई भविष्यवाणी का खुलासा करते हुए नजर आए।
युसूफ पठान ने वीडियो में कहा, विराट कोहली मैच से पहले शांति से बैठे थे और ध्यान केंद्रित कर रहे थे जो अहम मुकाबले से पहले बल्लेबाज को करना चाहिए। जब मैं अपने समय में खेलता था तब हाई-प्रेशर गेम से पहले मैं अपने आप को शांत रखा करते थे। और ठीक वैसा ही विराट कोहली भी सोच रहे थे कि उनको आज मैच जीतना है। इसलिए मैंने कहा था कि वह 100 बनाएंगे।
आपको बता दें युसूफ पठान ने ठीक टॉस से पहले प्री-मैच शो में विराट कोहली के शतक को लेकर भविष्यवाणी की थी। युसूफ पठान के इस प्रेडिक्शन के बाद इरफान पठान ने उन्हें ‘न्यू प्रेडिक्शन किंग’ बता दिया है।
यहां देखें युसूफ पठान का वो वीडियो-
The thinking behind the prediction of Virat Kohli scoring 100 even before the game was started. New prediction in town?? @iamyusufpathan pic.twitter.com/pc3LeAL2Pk
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 18, 2023
अब तक 6 आईपीएल शतक जड़ चुके हैं किंग कोहली
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला जीतना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बेहद ही अहम था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच 172 रनों की मजबूत साझेदारी हुई।
विराट कोहली इस सीजन की शुरूआत से ही अच्छे लय में नजर आ रहे थे। फॉर्म को बरकरार रखते हुए विराट कोहली ने लंबे समय बाद आईपीएल शतक जड़ दिया है। विराट कोहली ने आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली है। पूर्व RCB खिलाड़ी क्रिस गेल और विराट कोहली दोनों ही आईपीएल में अब तक 6 शतक जड़ चुके हैं।