Viral! सोशल मीडिया पर Virat Kohli का वीडियो आया सामने, बेटे Akaay को गोद में लिए आए नजर
Virat Kohli से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है इस समय काफी वायरल।
अद्यतन - Jul 18, 2024 3:15 pm

इस समय Virat Kohli लंदन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो अभी तक सामने आ चुके हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जो कुछ ही देर में इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है और इसे वायरल होने के पीछे एक खास वजह है।
लंका दौरे पर नजर नहीं आएंगे Virat Kohli
टीम इंडिया जल्द ही श्रीलंका के दौरे पर रवाना होने वाली है, जहां इस दौरे पर तीन टी20 मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। लेकिन Virat Kohli इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आएंगे और बुमराह भी इस दौरे से आराम ले सकते हैं, लेकिन रोहित आपको लंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आ सकते हैं और रोहित भी इस समय विदेश में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
पहली बार बेटे Akaay के साथ कैमरे पर स्पॉट हुए Virat Kohli
*Virat Kohli से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है इस समय काफी वायरल।
*वायरल वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का दिखे फूलों की दुकान पर।
*इस दौरान वीडियो में विराट ने बेटे Akaay को ले रखा है अपनी गोद में।
*पहली बार कैमरे पर विराट कोहली स्पॉट हुए हैं अपने बेटे के साथ में।
Virat Kohli से जुड़ा ये वीडियो हो रहा है इस समय वायरल
यश दयाल ने खास पोस्ट शेयर किया था विराट के लिए
दूसरी ओर RCB के तेज गेंदबाज Yash Dayal ने इंस्टा पर एक खास तस्वीर शेयर की थी, इस तस्वीर में यश टीम के पूर्व कप्तान Virat Kohli के साथ नजर आ रहे थे। वहीं इस तस्वीर से ज्यादा इसका कैप्शन वायरल हुआ था, जहां कैप्शन में यश ने लिखा था-आपके साथ खड़ा होना सम्मान की बात है विराट भईया। जिसके बाद कुछ ही देर में तेज गेंदबाज यश दयाल का ये पोस्ट इंटरनेट पर सुपर वायरल हो गया था।