आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान किया
10 फरवरी 2023 से महिला टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। यह शानदार टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।
अद्यतन - जनवरी 20, 2023 2:14 अपराह्न

10 फरवरी 2023 से महिला टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। यह शानदार टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। तमाम प्रशंसक इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज बर्नाडिन बेजुइडेनहोट को भी इस 15 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। बता दें, बर्नाडिन बेजुइडेनहोट 2 साल के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड टीम में वापसी करने जा रही हैं।
न्यूजीलैंड की कमान सोफी डिवाइन को दी गई है। वो टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और इस शानदार टूर्नामेंट में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेगी। सूजी बेट्स को भी टीम में शामिल किया गया है। उनका अनुभव भी टीम के काफी काम आएगा।
मुख्य कोच बेन सॉयर का मानना है कि बेजुइडेनहोट का टीम में शामिल होना बहुत ही शानदार बात है और उनके टीम से जुड़ने के बाद अब पूरा खेमा काफी मजबूत हो गया है।
NZC के मुताबिक बेन सॉयर ने कहा कि, ‘पिछले 7 से 8 महीनों में हम शानदार क्रिकेट खेलने को देख रहे हैं। तमाम प्रशंसक भी यही चाहते हैं कि हम अच्छा प्रदर्शन करें और ज्यादा से ज्यादा मुकाबले जीतें। साथ ही मुख्य टूर्नामेंटों को भी हम अपने नाम करें। हमें पूरा भरोसा है कि बेजुइडेनहोट सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी विकेटकीपिंग से भी शानदार प्रदर्शन करेंगी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाऐंगी।’
टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद है: बेन सॉयर
मुख्य कोच ने आगे कहा कि, ‘बर्नी ने इस सत्र में पहले ही दिखा दिया है कि वह अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से कितना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जो कि हमारे लिए काफी अच्छी बात है और उनका यह अनुभव वर्ल्ड कप जीतने में काफी मदद करेगा। हम उनका न्यूज़ीलैंड टीम एक बार फिर से स्वागत करते हैं। टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद है।’
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए यह रही न्यूजीलैंड महिला टीम:
सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडिन बेजुइडेनहोट (विकेटकीपर), ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलीडे, हेले जेन्सेन, फ्रान जोनास, मेली केर, जेसिका केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोव, ली ताहुहु।