टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की चिंता; ट्राई-सीरीज से बाहर होने के है पूरे आसार - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की चिंता; ट्राई-सीरीज से बाहर होने के है पूरे आसार

लॉकी फर्ग्यूसन पिछले साल पिण्डली की चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से चूक गए थे।

Lockie Ferguson (Image Source: Twitter)
Lockie Ferguson (Image Source: Twitter)

न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल के बाद एक और बड़े झटके का सामना करना पड़ा है, जिससे आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ब्लैक कैप्स की चोटों को लेकर समस्याएं और बढ़ गई है। दरअसल, न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पेट की मामूली चोट के कारण बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सात मैचों की T20I ट्राई-सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहले से ही अपने स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिशेल जो उंगली में फ्रैक्चर के कारण ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं, और मिचेल सेंटनर के बिना खेल रहे है, और अब ऐसे में लॉकी फर्ग्यूसन का चोटिल होना टीम की दिक्कतों को और बढ़ा सकता है। हालांकि, मिचेल सेंटनर अपने पितृत्व अवकाश के बाद 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड टीम से जुड़ जाएंगे, लेकिन मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि फर्ग्यूसन के पूरी T20I ट्राई-सीरीज से बाहर होने की संभावना है।

लॉकी फर्ग्यूसन की चोट को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

आपको बता दें, लॉकी फर्ग्यूसन की चोट कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे पहले से ही स्टार तेज गेंदबाज एडम मिलने की फिटनेस को लेकर चिंतित है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी विभाग में इस समय केवल टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट की अनुभवी जोड़ी ही फिट और खेलने के लिए तैयार हैं।

गैरी स्टीड ने एक आधिकारिक बयान में कहा: “लॉकी के पेट में इस समय थोड़ी चोट है। हम बस उसी को मैनेज कर रहे हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जल्द रवाना होने वाले है और लॉकी भी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के लिए तैयार है। वह हमारे गेंदबाजी लाइन-अप का बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य है। दुर्भाग्य से वह पिछले साल पिण्डली की चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से चूक गए थे।

इसलिए हम उसे लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। मेरे कहने का मतलब ये है कि हम लॉकी और उसकी चोट को लेकर बेहद सचेत हैं, और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह फिट रहे है, और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरुआती मैचों के लिए तैयार रहे। इसलिए शायद वह पूरी T20I ट्राई-सीरीज से चूक सकते हैं। हम देखेंगे कि वह अगले कुछ दिनों में चोट के उपचार को लेकर कैसे प्रतिक्रिया देता है।”

close whatsapp