जसप्रीत बुमराह के कायल हुए पूर्व भारतीय हेच कोच, कहा- उन्होंने दुनिया को यह बता दिया... - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह के कायल हुए पूर्व भारतीय हेच कोच, कहा- उन्होंने दुनिया को यह बता दिया…

जसप्रीत बुमराह ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में आठ मैच में कुल 15 विकेट झटके थे।

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)
Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व खिलाड़ी और भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार गेंदबाजी की थी और आठ मैचों में कुल 15 विकेट झटके थे। उन्होंने पाकिस्तान और फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेथ ओवर्स धारदार गेंदबाजी की।

इसका परिणाम रहा कि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। वहीं टूर्नामेंट के समाप्त हुए एक महीने हो गए हैं और अब रवि शास्त्री ने भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की है।

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच इस टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला था। इस मैच में भारत ने तगड़ी चुनौती दी थी और उन्हें यह बात पता चल गई कि किस कांबिनेशन के साथ उन्हें इस टूर्नामेंट में आगे खेलना है। यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में अंतिम पांच ओवर भी काफी महत्वपूर्ण थे।’

शास्त्री ने कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में मोहम्मद रिजवान का विकेट काफी महत्वपूर्ण समय पर झटका था, जिसके बाद भारत इस मैच में आगे हो गया था। यह सब हुआ नए स्पेल की पहली गेंद के दौरान।’

रवि शास्त्री ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह ने दुनिया को यह बता दिया कि जब भी गेंद आपके हाथ में हो तब आपको उससे क्या करना चाहिए। यह काम बहुत ही कम लोगों ने किया है। वसीम अकरम और वकार यूनुस ने यह काम अपने उच्च स्तरीय समय में किया, जब वो व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते थे। शेन वार्न के साथ भी ऐसा देखा जा सकता था। उन्हें पता रहता था कि गेंद कहां पर पिच करके विकेट पर लगेगी। जो भी खिलाड़ी अपने खेल की काबिलियत को पहचानते हैं वो ऐसा करने में सक्षम रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के साथ देखा गया।’

ऋषभ पंत को लेकर रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘उन्होंने बल्ले से अपना काम बखूबी निभाया और विकेटकीपिंग से सबको हैरान कर दिया। किसी के लिए भी इतनी जल्दी रिकवर करना और फिर इस तरह से आगे बढ़ना बहुत ही मुश्किल होता है। उन्हें भी इस टूर्नामेंट में काफी दबाव महसूस हुआ होगा, क्योंकि किसी भी खिलाड़ी के लिए इतनी जल्दी वापसी करना आसन नहीं है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?