ग्लेन फिलिप्स के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में की बराबरी
ग्लेन फिलिप्स ने दूसरी पारी में 40* रन बनाए जबकि मिचेल सैंटनर ने 35* रनों का योगदान दिया।
अद्यतन - Dec 9, 2023 3:09 pm

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान बांग्लादेश को चार विकेट से हराया और दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी की। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
बता दें, बांग्लादेश पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में मुशफिकुर रहीम ने 83 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।मुशफिकुर रहीम के अलावा शहादत हुसैन ने 31 रनों की पारी खेली।
मेहदी हसन मिराज ने 42 गेंदों में दो चौकों की मदद से 20 रनों का योगदान दिया। नाईम हसन ने 13* रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 28 ओवर्स में 65 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि ग्लेन फिलिप्स ने भी 3 विकेट झटके। एजाज पटेल ने 17 ओवर में 54 रन देकर दो विकेट झटके। कप्तान Tim Southee ने 1 विकेट अपने नाम किया।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों में 9 चौके और चार छक्कों की मदद से 87 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में भी ग्लेन फिलिप्स ने की शानदार बल्लेबाजी
दूसरी पारी में बांग्लादेश 144 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से जाकिर हसन ने 86 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो टीम की ओर से एजाज पटेल ने 18 ओवर्स में 57 रन देकर 6 विकेट हासिल किए जबकि मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके। न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 138 रनों की जरूरत थी।
न्यूजीलैंड दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और उन्होंने अपने 6 विकेट 69 रन पर ही गंवा दिए। हालांकि इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ने 7वें विकेट के लिए 70* रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स ने दूसरी पारी में 40* रन बनाए जबकि मिचेल सैंटनर ने 35* रनों का योगदान दिया।
– 181 runs (Highest run getter)
– 8 wickets (3rd highest wicket taker)Glenn Phillips with one of the most iconic all-round performances ever in New Zealand Test history away from home. 🫡 pic.twitter.com/UByDJ7MtGQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 9, 2023
87(72) in the first inning.
40*(48) in the 2nd inning.
– this inning from Glenn Phillips has come in a tough situation. pic.twitter.com/GtZdBCO8r0— JUSTIN (@Justin127416) December 9, 2023
Glenn Phillips played a pivotal role once again, leading New Zealand to a hard-fought victory by 4 wickets over Bangladesh.#BANvNZ #Bangladesh #NewZealand #GlennPhillips #BetBarter pic.twitter.com/B5cnPBSR8k
— BetBarter (@BetBarteronline) December 9, 2023
Glenn Phillips Played an Iconic Test match Knock in Both Inning on a track where Other 21 Batters Struggle to Score. He Scored 87 Runs in First Inning and 40* Runs in Second Inning. pic.twitter.com/jElc7vkVok
— Ayush Ranjan (@AyushRaGenius) December 9, 2023
Glenn Phillips batted brilliantly in both the innings. Phillips has snatched victory from the Bengal Tigers with his brilliant performance. pic.twitter.com/AGPTY8nhql
— HM Naveed (@hmnaveed56) December 9, 2023
https://twitter.com/abhay_pandit137/status/1733418760982364555
A solid seventh-wicket stand between Glenn Phillips and Mitchell Santner helped New Zealand ace a tough chase in Mirpur 🔥
With this, the #BANvNZ Test series ended with honours even.#WTC25 📝: https://t.co/qsKapaO8pK pic.twitter.com/dBGclvzP8D
— RK PATHAN (@rooh84397) December 9, 2023
https://twitter.com/JoeRoot66Fan/status/1733418061653582154