न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के खिलाफ किया सरेंडर, अब जीतना है मैच तो बनाना पड़ेगा पहाड़ जैसा लक्ष्य - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के खिलाफ किया सरेंडर, अब जीतना है मैच तो बनाना पड़ेगा पहाड़ जैसा लक्ष्य

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 388 रन बनाए।

Aus vs NZ (Pic Source-Twitter)
Aus vs NZ (Pic Source-Twitter)

इस समय न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 388 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में चोट से ठीक होने के बाद वापसी कर चुके ट्रेविस हेड ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की और 67 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 109 रनों की तूफानी पारी खेली। यही नहीं ट्रेविस हेड और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए मात्र 19.1 ओवर में 175 रनों की शानदार साझेदारी की।

ट्रेविस हेड के अलावा डेविड वार्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रनों की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों के अलावा इन्फॉर्म बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विकेटकीपर बल्लेबाज जोस इंग्लिस ने 38 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श ने 36 रनों की पारी खेली। न्यूज़ीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 10 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 10 ओवर में 77 रन देकर 3 विकेट झटके। मिचेल सैंटनर ने 10 ओवर में 80 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

न्यूज़ीलैंड को मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 389 रन बनाने होंगे

बता दें, न्यूजीलैंड टीम भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच में चार में जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम ने हार झेली है।

दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी वापस फॉर्म में आ चुके हैं और ऐसा लग रहा है कि अब इस टीम को रोकना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। टीम के गेंदबाज भी अब काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?