IND vs ENG: रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन काफी अच्छी कप्तानी की है: निक नाइट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन काफी अच्छी कप्तानी की है: निक नाइट

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं।

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक नाइट ने तीसरे टेस्ट के खेल के तीसरे दिन के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है जिसका तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की बात की जाए टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 319 रन बनाए। उन्होंने अपने बचे हुए 8 विकेट में सिर्फ 95 रन ही बनाए थे। रोहित शर्मा ने काफी अच्छी कप्तानी की और इंग्लैंड के ऊपर दबाव डाला।

निक नाइट ने ऑन एयर कहा कि, ‘हमने इस बारे में बात की की Bazball कैसे काम करता है। हमने इस बारे में बात नहीं की कि इसका नकारात्मक पक्ष कैसे रहता है। जिस तरीके से भारतीय टीम ने गेंदबाजी की उसकी जमकर प्रशंसा करनी चाहिए। भारतीय टीम के लिए यह बहुत ही अच्छा दिन था।

मुझे लगता है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी कप्तानी की और इंग्लैंड के ऊपर दबाव डाला। सिराज ने भी खेल के तीसरे दिन काफी अच्छी गेंदबाजी की और इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।’

रूट के विकेट के बाद इसकी शुरुआत हुई: निक नाइट

निक नाइट ने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड से क्या गलती हुई? जब रूट का विकेट गिरा उसके बाद से ही इसकी शुरुआत हुई। इंग्लैंड इसके बाद वापसी कर पाया। भारत ने इसके बाद लगातार इंग्लैंड के ऊपर दबाव बना दिया था और यही वजह है कि इंग्लिश टीम इस मैच में वापसी नहीं कर पाई।’

फिलहाल भारतीय टीम इस मैच में काफी आगे हैं। अब देखना यह है कि क्या इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल में वापसी कर पाता है या नहीं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?