BGT 2024-25: अपने आदर्श विराट कोहली से टेस्ट डेब्यू कैप मिलना सपने के सच होने जैसा है: नीतीश कुमार रेड्डी - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: अपने आदर्श विराट कोहली से टेस्ट डेब्यू कैप मिलना सपने के सच होने जैसा है: नीतीश कुमार रेड्डी

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं।

Harshit Rana (Pic Source-X)
Harshit Rana (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। इससे पहले टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

मेन इन ब्लू की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया। बता दें कि, नीतीश कुमार रेड्डी ने पर्थ टेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू किया।

नीतीश रेड्डी को उनकी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कैप भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों मिली। वह इस चीज से काफी खुश नजर आए कि जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं, उन्हीं के हाथों डेब्यू कैप मिली।

नीतीश कुमार रेड्डी ने कहा कि, ‘अपने आदर्श विराट कोहली से टेस्ट डेब्यू कैप मिलना सपने के सच होने जैसा है। टीम इंडिया के लिए खेलना हमेशा ही सम्मान की बात होती है।’

जसप्रीत बुमराह ने की कमाल की गेंदबाजी

भारतीय पारी की बात की जाए तो नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए, जबकि केएल राहुल 26 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ध्रुव जुरेल 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर मेजबान टीम ने 7 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 19* रन और मिचेल स्टार्क 6* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके हैं। उन्होंने अभी तक Nathan McSweeney, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस का विकेट अपने नाम किया है। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?