आईपीएल 2023: संजू सैमसन की बिरयानी पोस्ट पर जोस बटलर ने खुद को किया ट्रोल; चहल ने भी मारा मौके पे चौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: संजू सैमसन की बिरयानी पोस्ट पर जोस बटलर ने खुद को किया ट्रोल; चहल ने भी मारा मौके पे चौका

जोस बटलर ने PBKS के खिलाफ RR के आईपीएल 2023 में अंतिम लीग मैच में चार गेंदों में डक स्कोर किया।

Samson, Chahal and Buttler. (Image Source: Instagram)
Samson, Chahal and Buttler. (Image Source: Instagram)

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 19 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) को चार विकेट से मात देकर आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।

इस महत्वपूर्ण जीत के साथ, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 14 मैचों में 14 अंकों के साथ आईपीएल 2023 की अंक तालिका में अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है। अब राजस्थान की किस्मत मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों में है, क्योंकि इन दोनों टीमों की अपने आखिरी मैच में हार संजू सैमसन की टीम को प्लेऑफ में पहुंचाएगी। आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) दोनों के पास भी वर्तमान में 14-14 अंक है।

इस बीच, PBKS vs RR मैच के बाद कप्तान संजू सैमसन ने युजवेंद्र चहल और जोस बटलर के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जहां वे तीनों आउटफील्ड पर बैठकर बातचीत करते हुए नजर आ रहे है, जबकि उनके सामने पानी की कुछ बोतले रखी हुई हैं। संजू सैमसन ने मलयालम फिल्म वन मैन शो के सलीम कुमार का हिट डायलॉग कैप्शन में दिया, “युजी, जोसेटा..कोर्च नेरम इरुन्नु नोकम चेलापो बिरयानी किट्टियालो? (चलो कुछ देर बैठते हैं, शायद हमें बिरयानी मिल जाए)🧐😂🤣”।

सैमसन के पोस्ट पर जोस बटलर ने मजेदार कमेंट किया। बटलर ने लिखा: “नो बिरयानी… डक पैनकेक्स!”, जिसके जवाब में युजवेंद्र चहल ने लिखा, “हेड शॉट 😂”। आपको बता दें, जोस बटलर ने आईपीएल 2023 में रिकॉर्ड पांच डक पर आउट हुए हैं।

यहां देखिए संजू सैमसन की इंस्टा पोस्ट –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

ये रहे यूजी और बटलर के कमेंट:

अगर इन तीनो खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करे तो कप्तान सैमसन ने 14 मैचों में 30 के औसत से 362 रन बनाए हैं, वहीं जोस बटलर ने 28 के औसत से 392 रन बनाए हैं, जबकि युजवेंद्र चहल वर्तमान में 21 विकेटों के साथ तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

close whatsapp