ICC Awards 2023 के प्रत्याशियों की इस हफ्ते हो सकती है घोषणा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC Awards 2023 के प्रत्याशियों की इस हफ्ते हो सकती है घोषणा

साल 2023 क्रिकेट में विशेष प्रकार का खेल दिखाने के लिए खिलाड़ियों को अवाॅर्ड दिए जाएंगे। 

 

ICC (Image Credit- Twitter X)
ICC (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज आईसीसी क्रिकेट अवाॅर्ड्स 2023 को लेकर बड़ी घोषणा की है। यह अवाॅर्ड्स साल 2023 में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने के लिए महिला और पुरुष खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि साल 2023 क्रिकेट के नजरिए से काफी रोमांचक रहा है। क्रिकेट फैंस ने इस साल आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप, आईसीसी टेस्ट चैंपियशिप और आईसीसी मैन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुछ रोमांचक मैच देखे। तो वहीं अब इस जबर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को संम्मानित करने के लिए आईसीसी ने पूरी तैयारी कर ली है।

बता दें कि इस बार कुल 13 कैटेगिरी में क्रमश: महिला और पुरुष खिलाड़ियों को अवाॅर्ड दिए जाएंगे। जिसमें बेस्ट पुरुष क्रिकेटर को सर गैरी सोबर्स ट्राॅफी से नवाजा जाएगा, तो महिला श्रेणी में रचेल हायो फ्लिंट ट्राॅफी दी जाएगी। साथ ही आईसीसी इन सभी 13 कैटेगिरी में नामित होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 3 से 5 जनवरी के बीच जारी कर सकता है।

आईसीसी अवाॅर्ड्स 2023 का पूरा कार्यक्रम

3- जनवरी: नामित खिलाड़ियों को शाॅर्टलिस्ट करना

4- जनवरी: नामित खिलाड़ियों की घोषणा करना

4 जनवरी: फाइनल शार्ट खिलाड़ियों की घोषणा

वोटिंग: बता दें कि शाॅर्टलिस्ट खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद आईसीसी वोटिंग अकेडमी के अलावा विश्व के मीडिया से जुड़ें लोग और क्रिकेट फैंस आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पसंदीदा क्रिकेट के लिए वोटिंग कर पाएंगे।

ICC Awards 2023 की देखें पूरी कैटेगिरी

1. Sir Garfield Sobers Trophy आईसीसी मैन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर

2. Rachael Heyhoe Flint Trophy आईसीसी वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

3. आईसीसी क्रिकेट स्पिरिट्स अवाॅर्ड

4. आईसीसी मैन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर

5. आईसीसी मैन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

6. आईसीसी वूमेंस ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर

7. आईसीसी मैन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

8. आईसीसी वूमेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

9. आईसीसी इमर्जिंग मैन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर

10. आईसीसी इमर्जिंग वूमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर

11. आईसीसी मैन्स एसोशिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

12. आईसीसी वूमेंस एसोशिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

13. आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका पहुंचे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, रोहित और विराट से करेंगे T20 World Cup को लेकर बात

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?