इंस्टाग्राम पर करोड़ों की कमाई की झूठी अफवाहों का शिकार हुए विराट कोहली! - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंस्टाग्राम पर करोड़ों की कमाई की झूठी अफवाहों का शिकार हुए विराट कोहली!

विराट कोहली जल्द एशिया कप 2023 में टीम इंडिया के लिए एक्शन में नजर आएंगे।

Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए 11.45 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस वसूलने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में स्टॉक ग्रो में दावा किया था कि पूर्व भारतीय कप्तान कथित तौर पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।

अब सोशल मीडिया मार्केटिंग सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म हॉपर एचक्यू ने दावा किया है कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर प्रत्येक स्पांसर पोस्ट के लिए 14 करोड़ रुपये और प्रत्येक नार्मल पोस्ट के लिए 11.45 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इस तरह दिग्गज बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर सबसे अमीर एथलीटों की सूची में शामिल हो गए हैं।

Virat Kohli ने हॉपर एचक्यू की रिपोर्ट को ‘फेक’ बताया

यह सूची 2023 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट द्वारा जारी की गई है, और विराट कोहली क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे सबसे अमीर एथलीट हैं, और टॉप-20 में एकमात्र भारतीय हैं। इस रिपोर्ट के वायरल होते ही पूर्व कप्तान को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी। कोहली ने 12 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से इस दावे को खारिज कर दिया कि वह इंस्टाग्राम पोस्ट करने के लिए इतनी बड़ी कीमत वसूलते हैं।

यहां पढ़िए: T20I क्रिकेट से अपनी और विराट कोहली की गैरमौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर रिपोर्टर पर भड़के Rohit Sharma

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अब तक जो भी धन और सुख सुविधाएं पाई है, वो उसके लिए ईश्वर के बहुत आभारी हैं, लेकिन कहा उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट की कमाई के बारे में सभी खबरें झूठी हैं। कोहली ने हॉपर एचक्यू की रिपोर्ट को पूरी तरह से ‘फेक’ बताया है।

विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा: “मुझे जीवन में जो कुछ भी मिला है, मैं उसके लिए आभारी और ऋणी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें वायरल हो रही हैं, उसमे कोई सच्चाई नहीं हैं।”

यहां देखिए विराट कोहली की वो पोस्ट –

आपको बता दें, विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और ODI सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आए थे। अब भारत के दिग्गज बल्लेबाज आगामी एशिया कप 2023 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp