काशी विश्वनाथन का बड़ा खुलासा, कहा- रहाणे को चेन्नई की टीम में शामिल करने के लिए धोनी ने मुझसे…..
धोनी के कारण ही रहाणे को टीम में शामिल किया गया- काशी विश्वनाथन
अद्यतन - Apr 29, 2023 1:11 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने जबरदस्त कमबैक कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। आईपीएल 2023 में बेहतरीन स्ट्राइक रेट से उन्होंने अपनी टीम के लिए रन बनाए हैं।
हालांकि जब चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने टीम में शामिल किया तो CSK के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था क्योंकि उस समय वह अच्छे फॉर्म में नहीं थे। दरअसल उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं अजिंक्य रहाणे को धीमी स्ट्राइक रेट के कारण भी काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी।
बता दें चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख खर्च कर अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल में किया। चेन्नई के इस फैसले के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का हाथ था। दरअसल हाल ही में CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने इसका खुलासा किया है और बताया कि धोनी के कारण ही रहाणे को टीम में शामिल किया गया।
अगर रहाणे टीम में शामिल होते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं- काशी विश्वनाथन
दरअसल Hindustan Times से बातचीत के दौरान काशी विश्वनाथन ने कहा कि, रहाणे को टीम में शामिल करने के समय धोनी ने मुझसे कहा था कि अगर रहाणे टीम में शामिल होते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। धोनी के इस सलाह के बाद चेन्नई फ्रेंचाइजी ने रहाणे को टीम का हिस्सा बनाने का फैसला लिया।
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का यह फैसला इस सीजन में सही साबित होते हुए नजर आ रहा है। बता दें आईपीएल 2023 में अजिंक्य रहाणे ने 224 रन बनाए हैं, इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। वहीं अगर अजिंक्य रहाणे की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 164 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4298 रन है। जिसमें 2 शतक शामिल है और बेस्ट स्कोर नाबाद 105 रहा है। वहीं इस सीजन वह कमाल के फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं।