PBKS vs MI: ‘रिपोर्ट करने के लिए कुछ भी नहीं’ जानिए पंजाब किंग्स को हराने के बाद मुंबई इंडियंस ने ऐसा क्यों कहा
मुंबई ने 6 विकेट से पंजाब को हराया था।
अद्यतन - May 4, 2023 4:01 pm

IPL 2023: आईपीएल में कल हुए 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। तो वहीं इस जीत के बाद मुंबई ने ना सिर्फ 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, बल्कि टूर्नामेंट में खुद को जीवित भी रखा। एमआई ने पंजाब से मिले 215 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को शानदार बल्लेबाजी के दम पर 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
हालांकि, इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने ऐसा ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाता है। गौरतलब है कि पंजाब के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा-
सभी पुलिस विभागों को, यहां रिपोर्ट करने के लिए कुछ भी नहीं है। हमने अभी मोहाली में क्रिकेट का खेल खेला और यहां एक टीम को हराया है। आप लोग हमारा ध्यान रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमेशा की तरह आपकी सेवाओं के लिए, धन्यवाद।
To all Police departments,
Nothing to report here. We just played a game of cricket in Mohali and a team was beaten here. You guys have important matters to take care of. Thank you for your services as always 🫡 🇮🇳💙#OneFamily #PBKSvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 3, 2023
गौरतलब है कि इससे पहले जब पंजाब ने जब 22 अप्रैल को मुंबई को वानखेड़े में हराया था, तो उस समय उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया था, जिसके बाद दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच ट्विटर पर जंग सी छिड़ती हुई नजर आई थी। दूसरी ओर मुंबई ने इस बार इस ट्वीट को पोस्ट इस सोशल मीडिया जंग को खत्म करने का काम किया है।
Action is most likely to be taken on breaking the law, not stumps! https://t.co/bo8jgafACm
— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 22, 2023
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। तो वहीं इसके बाद रोहित एंड कंपनी ने पंजाब से मिले इस लक्ष्य को सूर्यकुमार यादव (66) और इशान किशन (75) रनों के दम पर 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।