नवंबर 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

नवंबर 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. LLC 2023: शेड्यूल, स्क्वाॅड, लाइव स्ट्रीमिंग व अन्य जरूरी जानकारियां जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए?

बाॅस लोगों का गेम यानि लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का दूसरा सीजन 18 नवंबर 2023 से शुरू होने के लिए एकदम तैयार है। बता दें कि टूर्नामेंट का पहला मैच इस बार इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला जाएगा। (पढ़िए पूरी खबर)

2. ODI World Cup 2023: फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे दिखी ‘एयर शो’ की झलकियां, देखें वायरल वीडियो

क्रिकेट फैंस को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि जारी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 15 नवंबर, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले आकर्षण का केंद्र भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टुकड़ी द्वारा किए जाने वाला एयर शो है। (पढ़िए पूरी खबर)

3. खेलने का मौका मिले या ना मिले, ईशान किशन को टीम का नंबर 1 स्टाइलिश खिलाड़ी बने रहना है

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के लिए केएल राहुल के बाद ईशान किशन विकेट की पीछे वाली जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, साथ ही ये खिलाड़ी बल्ले से भी काफी विस्फोटक है। लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में ईशान को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, उसके बाद भी इस खिलाड़ी को किसी तरह की कोई टेंशन नहीं है। (पढ़िए पूरी खबर)

4. पहले सारा-शुभमन की प्रेमी कहानी को लेकर चिराग ने लगाई थी चिंगारी, अब माफी मांगता घूम रहा है ये खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का Relationship Status पिछले काफी समय से चर्चा में है। ऐसी काफी रिपोर्ट सामने आती है कि वो गॉड ऑफ़ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस चीज को लेकर दोनों ने कोई भी बयान नहीं दिया है। हाल ही में यूएई के अनुभवी खिलाड़ी चिराग सूरी ने कहा था कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर जल्द ही शादी कर सकते हैं। (पढ़िए पूरी खबर)

5. ऑस्ट्रेलिया अभी भी काफी कमजोर है लेकिन….: गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम अभी भी बहुत ही कमजोर है। उन्होंने यह बयान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के बाद दिया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराया था। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। (पढ़िए पूरी खबर)

6. ODI World Cup 2023: डेरिल मिचेल ने सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान किशन के जैस्चर की तारीफ की, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर, बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। बता दें कि इस मैच में भले ही टीम इंडिया ने कीवी टीम को 70 रनों से हरा दिया। लेकिन मुंबई की भरी गर्मी के बीच कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल की 119 गेंदों में खेली गई 134 रनों की शानदार पारी खेली, जिसने भारत को कुछ समय के लिए मुकाबले में परेशान किया।(पढ़िए पूरी खबर)

7. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के नए हेड कोच होंगे मोहम्मद हफीज

वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आया हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड में रोज कुछ न कुछ बदलाव हो रहे हैं। दरअसल वर्ल्ड कप 2023 में पाक टीम ने 9 मैच खेले, जिसमें से उन्हें सिर्फ 4 में जीत मिली। टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी। इसके बाद से पूरे पाक टीम को आलोचना का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ दी वहीं मेन्स सेलेक्शन कमिटी को भी बर्खास्त कर दिया गया। (पढ़िए पूरी खबर)

8. World Cup 2023: ‘भारत इस बार वर्ल्ड कप जीत रहा है’- फाइनल मुकाबले से पहले बोले सौरव गांगुली

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। अब अगर भारतीय टीम 19 नवंबर को जीत दर्ज करती है वो तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी और यह इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार 11वीं जीत होगी। फैंस को उम्मीद है कि इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप अपने नाम करेगी। इसी बीच पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। (पढ़िए पूरी खबर)

9. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल होने वाला है और भी मजेदार, ब्रिटिश की यह पॉप गायिका क्लोजिंग सेरेमनी में बिखेरेंगी अपना जलवा

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। तमाम लोग इस शानदार फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करें और इस बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करें। यह फाइनल और भी शानदार होने वाला है। पॉप गायिका Dua Lipa आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। (पढ़िए पूरी खबर)

10. School Syllabus का भी हिस्सा बन चुके हैं रोहित शर्मा, नहीं हो रहा है यकीन तो देख ले यह तस्वीर

भारतीय टीम के कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। इस समय भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब भारतीय टीम को 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेलना है। हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा के नाम का चैप्टर एक स्कूल बुक में है। (पढ़िए पूरी खबर)

ये भी पढ़ें- LLC 2023: शेड्यूल, स्क्वाॅड, लाइव स्ट्रीमिंग व अन्य जरूरी जानकारियां जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?