वर्ल्ड कप में जो कप्तान रोहित शर्मा हीरो था, आज उसे VadaPav के नाम से Troll किया जा रहा है - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप में जो कप्तान रोहित शर्मा हीरो था, आज उसे VadaPav के नाम से Troll किया जा रहा है

साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट पारी और 32 रनों से जीता।

Rohit Sharma (Image Credit- Disney + HotStar)
Rohit Sharma (Image Credit- Disney + HotStar)

अभी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप की हार से आगे भी नहीं बढ़ते थे, उन्हें एक और करारी मात का सामना करना पड़ा गया। जहां अफ्रीका के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को करारी हार मिली, मेजबान टीम ने इतना शानदार क्रिकेट खेला की 3 दिन में ही मैच खत्म हो गया। बस उसके बाद क्या था, फैन्स ने कप्तान रोहित शर्मा को अपने लपेटे में ले लिया और जमकर Troll किया।

दोनों पारियों में फ्लॉप रहे कप्तान रोहित शर्मा

जी हां, अफ्रीका के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा दोनों पारियों में अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे, वहीं इन दोनों पारियों में उनका विकेट रबाडा ने अपने नाम किया। पहली पारी में हिटमैन के बल्ले से 5 रन निकले थे, तो दूसरी पारी में उनका खाता तक नहीं खुला और शून्य पर आउट हो गए। बस उनके आउट होने की देर थी, उसके बाद विराट को छोड़ टीम का हर एक बल्लेबाज तू चल मैं आया करने लगे और फिर टीम इंडिया ने हार की कहानी लिख दी।

आज कप्तान रोहित शर्मा किसी को भी फूटी आंख नहीं सुहा रहे हैं

*साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट पारी और 32 रनों से जीता।
*उसके बाद सोशल मीडिया पर बुरी तरह Troll हुए कप्तान रोहित शर्मा।
*CLUELESS CAPTAINCY BY VADAPAV का चला Trend।
*साथ ही कुछ फैन्स ने तो हिटमैन को दी गंदी-गंदी गालियां भी।

पहले टेस्ट मैच का स्कोर कार्ड कुछ प्रकार था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

अफ्रीका टीम को लगा एक बड़ा झटका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

केएल और विराट के बल्ले का दिखा दम

वहीं पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रहे, जिसके बाद टीम की तरफ से सिर्फ विराट कोहली और केएल राहुल का बल्ला चला। जहां पहली पारी में केएल राहुल ने 101 रन बनाकर भारतीय टीम की लाज बचाई थी, तो दूसरी पारी में विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। लेकिन इस दौरान उनको किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और टीम इंडिया तीसरे दिन ही टेस्ट मैच हार गई।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?