अब मुंबई इंडियंस डिजिटल मुद्राओं में भी हाथ आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब मुंबई इंडियंस डिजिटल मुद्राओं में भी हाथ आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार

RFT 17 जनवरी तक खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Mumbai Indians (Pic Source-Twitter)
Mumbai Indians (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) डिजिटल मुद्राओं की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (ISPL) जो मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी की मूल कंपनी है, उन्होंने अपने डिजिटल संग्रहणीय गैर फंजीबल टोकन (NFT) के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। वो पहली IPL फ्रेंचाइजी है जिन्होंने अपना वैश्विक ब्रांड मूल्य को बढ़ाने के लिए NFT का मार्ग अपनाया है।

मुंबई इंडियंस को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तमाम लोग जानते हैं। कंसलटेंसी ब्रांड फाइनेंस की एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2021 IPL रैंकिंग में MI नंबर 1 IPL फ्रेंचाइजी ब्रांड थी। शायद यही वजह है कि ISPL ने दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए NFT के माध्यम से अपने डिजिटल बौद्धिक गुणों के विकास और मुद्रीकरण की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।

ISPL ने अपने आधिकारिक बयान में कही ये बात

मुंबई इंडियंस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रस्ताव के लिए अनुरोध (RFP) इच्छुक पक्षों के लिए 1 लाख के गैर वापसी योग्य शुल्क पर उपलब्ध होगा। RFT 17 जनवरी तक खरीद के लिए उपलब्ध होगा। समय खत्म होने के बाद ISPL कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट करेगा और उसके बाद ही चीजों को आगे बढ़ाया जाएगा।

ISPL ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘ISPL ने अपने मौजूदा IP के आधार पर NFT बनाने और लांच करने और मुंबई इंडियंस के वैश्विक ब्रांड मूल्य का लाभ उठाने के लिए वैश्विक और भारतीय संस्थानों के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

RFP प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाले वितरित नियम और शर्तों पर गौर किया जाना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर RPF 100,000 रुपये (भारतीय रुपये एक लाख केवल) के गैर-वापसी योग्य शुल्क के भुगतान की प्राप्ति पर उपलब्ध कराए जाएंगे।’

उन्होंने आगे लिखा कि, ‘RFP 17 जनवरी 2023 तक खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इच्छुक पक्षों से अनुरोध है कि वह अनुबंध ए में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार RFP की खरीद के लिए किए गए भुगतान का विवरण RFP@mumbaiindians.com को ईमेल करें। यह स्पष्ट किया जाता है कि RFP दस्तावेज केवल गैर वापसी योग्य RFP शुल्क के भुगतान की पुष्टि पर साझा किए जाएंगे।

close whatsapp