डेविड वाॅर्नर और उनकी बेटी एला ने अल्लू अर्जुन को खास अंदाज में दी जन्मदिन शुभकामनाएं, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वाॅर्नर और उनकी बेटी एला ने अल्लू अर्जुन को खास अंदाज में दी जन्मदिन शुभकामनाएं, देंखे वीडियो 

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं डेविड वाॅर्नर

David Warner and His daughter Isla (Image Credit- Instagram)
David Warner and His daughter Isla (Image Credit- Instagram)

भारतीय सिनेमा जगत के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध अभिनेता अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं इस खास मौके पर उन्हें सिनेमा जगत से शुभकामनाएं मिलने के अलावा खेल जगत से भी शुभकामनाएं मिल रही है। तो वहीं खेल जगत से अल्लू अर्जुन को डेविड वाॅर्नर ने अपने ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

बता दें कि वाॅर्नर की अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामना देने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी बेटी एला के साथ बड़े ही अनोखे अंदाज में अल्लू को इस खास मौके की मुबारकबाद देते हैं।

अल्लू अर्जुन को वीडियो के माध्यम से वाॅर्नर ने दी शुभकामनाएं

तो वहीं इससे संबंधित एक वीडियो डेविड वाॅर्नर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है, जिसमें वह कहते हैं- बड़े लोगों के लिए बड़ी आवाज, अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की बधाई। वीडियो में वह आगे कहते हैं कि पुष्पा 2 फिल्म का हम सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान वाॅर्नर की बेटी एला भी निराले अंदाज में कहती है- हैप्पी बर्थडे ,पुष्पा।

देंखे वायरल वीडियो

तो वहीं आपको अल्लू अर्जुन के बारे बताएं तो वह प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है, जो तेलेगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। वह इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं।

इसके अलावा वह अपने अनोखे डांस स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। आपको बता दें कि हाल में उनकी एक फिल्म पुष्पा- द राइज ने काफी प्रसिद्ध हासिल की थी। अभी तक उन्हें 6 फिल्मफेयर अवाॅर्ड और नंदी अवाॅर्ड भी मिल चुका है। अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म गंगोत्री से डेब्यू किया था।

दूसरी तरफ आपको डेविड वाॅर्नर के बारे में बताएं तो इस वक्त वह आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपटिल्स की कप्तानी करने में व्यस्त हैं। बता दें कि डेविड वाॅर्नर भी अल्लू अर्जुन के बहुत बड़े फैन हैं, और उनके कई फिल्मी डाइलाॅग्स व एक्टिंग की रीमेक वीडियो और फोटोज अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

close whatsapp